Home समाचार सावरकर को लेकर मायावती का कांग्रेस पर हमला, कहा- ये दोहरा चरित्र...

सावरकर को लेकर मायावती का कांग्रेस पर हमला, कहा- ये दोहरा चरित्र नहीं तो क्या है?

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस पर एक बार फिर से हमला बोला है। मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि शिवसेना अपने मूल एजेंडे पर अभी भी कायम है, शिवसेना ने सावरकर पर कांग्रेस का विरोध किया और कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना के साथ अभी भी बनी हुई। ये कांग्रेस का दोहरा चरित्र नहीं है तो और क्या है। मायावती ने लिखा कि शिवसेना अपने मूल एजेण्डे पर अभी भी कायम है, इसलिए इन्होंने नागरिकता संशोधन बिल पर केन्द्र सरकार का साथ दिया और अब सावरकर को भी लेकर इनको कांग्रेस का रवैया बर्दाश्त नहीं है।

किन्तु फिर भी कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना के साथ अभी भी बनी हुई है तो यह सब कांग्रेस का दोहरा चरित्र नहीं है तो और क्या है? अतः इनको, इस मामले में अपनी स्थिति जरूर स्पष्ट करनी चाहिए। वरना यह सब इनकी अपनी पार्टी की कमजोरियों पर से जनता का ध्यान बांटने के लिए केवल कोरी नाटकबाजी ही मानी जाएगी।