Home समाचार CAA का तगड़ा खौफ! भारत छोड़कर पड़ोसी देश में भाग रहे मुस्लिम,...

CAA का तगड़ा खौफ! भारत छोड़कर पड़ोसी देश में भाग रहे मुस्लिम, 350 से ज्यादा गिरफ्तार…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

भारत में नागरिकता संशोधन अधिनियम यानी CAA पर अभी बवाल मचा हुआ है, लेकिन इसका सबसे ज्यादा खौफ बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों में बैठा है। ये लोग अब बड़ी संख्या में भारत छोड़कर बांग्लादेश भाग रहे हैं। हाल ही में बांग्लादेश और भारत की सीमा पर स्थित जेनैदा जिले के मोहेशपुर इलाके से महिलाओं और बच्चों सहित कई 350 से अधिक लोगों को भारत से भागकर बांग्लादेश में घुसने पर गिरफ्तार किया गया है।

भारत से बांग्लादेश में घुसने पर इन लोगों को बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) ने गिरफ्तार किया है। BGB के अनुसार पिछले 1 महीने में कई लोग बॉर्डर निगरानी को प्रबंधित करने में कामयाब रहे हैं और सीमा पार कर गए हैं। फोर्स का कहना है कि भारतीय संसद में CAB बिल पास होकर CAA बनने के बाद सीमा के पास से लोग अवैध रूप से बांग्लादेश में प्रवेश कर रहे हैं और दिनोंदिन उनकी संख्या काफी बढ़ गई है।

BGB अधिकारियों के अनुसार हिरासत में लिए गए अधिकांश लोगों ने दावा किया कि वे आजीविका के लिए भारत आए थे, लेकिन वे कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दे पाए। मेजर कमरुल इस्लाम ने कहा है कि सीमा पर कड़ी निगरानी की जा रही है। किसी को भी अवैध रूप से आने या जाने की अनुमति नहीं है। लेकिन भारत—बांग्लादेश सीमा पर कई इलाके खुले हैं, यहीं से लोग अवैध रूप से आते हैं। इसी के चलते कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इसके साथ ही स्थानीय लोगों का कहना है कि कई लोग मध्य-रात्रि में और सुबह-सुबह अवैध रूप से बांग्लादेश में प्रवेश कर रहे हैं। पिछले 10 दिनों में घुसपैठ की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है।