Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : आज जारी होगी पंचायत चुनाव की अधिसूचना, 7 जनवरी से...

छत्तीसगढ़ : आज जारी होगी पंचायत चुनाव की अधिसूचना, 7 जनवरी से जमा होंगे नामांकन…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

नगरीय निकाय चुनाव के बाद ग्राम पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। ग्राम पंचायतों में चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने तैयारी शूरू कर दी है। ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर सोमवार से अधिसूचना जारी हो गई है, जिसमें सोमवार से नामांकन का दौर शुरू हो जाएगा। छह जनवरी तक नामांकन का दौर चलेगा। नाम निर्देशन का पत्रों की समीक्षा मंगलवार तथा अभ्यर्थियों से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख गुरुवार को होगी तथा निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा सोमवार को हुई। राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने बताया कि प्रदेश में पंचायत चुनाव तीन चरणों में होगा। 28 जनवरी, 31 जनवरी और तीन फरवरी को मतदान होगा। मतदान के एक घंटे बाद ही मतगणना की जाएगी। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुबह 6ः45 से दो बजे तक मतदान किया जाएगा। वहीं शेष प्रदेश में सुबह सात बजे से तीन बजे तक वोटिंग होगी।

मतदान बैलेट पेपर से होगा। चुनाव के लिए नामांकन 30 दिसंबर से छह जनवरी तक दाखिल किए जाएंगे। सात जनवरी को नामांकन की स्क्रूटनी और नौ जनवरी को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि तय की गई है।

नौ जनवरी को ही चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। चुनाव के बाद प्रथम चरण का परिणाम 30 जनवरी, द्वितीय चरण का दो फरवरी और तृतीय चरण का पांच फरवरी को घोषित किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य का परिणाम प्रथम चरण का 31 जनवरी, द्वितीय चरण तीन फरवरी और तृतीय चरण का छह फरवरी को घोषित किया जाएगा।

एक करोड़ 44 लाख मतदाता चुनेंगे प्रतिनिधि

प्रदेश के 27 जिले में 400 जिला पंचायत सदस्य, दो हजार 979 जनपद पंचायत सदस्य, 11 हजार 664 सरपंच और एक लाख 60 हजार 725 पंचों का चुनाव होगा। पंचायत चुनाव में पहली बार सरपंच का चुनाव पंच करेंगे।

प्रदेश के पंचायत चुनाव में एक करोड़ 44 लाख 68 हजार 763 वोटर अपने प्रतिनिधि का चयन करेंगे। इसमें पुरुष 95 लाख 54 हजार 252 और महिला 72 लाख 69 हजार 274 वोटर हैं। पंचायत चुनाव के लिए 29 हजार 525 बूथ बनाए गए हैं।

फैक्ट फाइल

चरण-जनपद-मतदान केंद्र

प्रथम- 57 -12484

द्वितीय-36 – 6289

तृतीय- 53 – 10714