Home समाचार ट्रम्प ने पुतिन को किया फोन और दी बड़े आतंकी हमले की...

ट्रम्प ने पुतिन को किया फोन और दी बड़े आतंकी हमले की जानकारी, इसपर पुतिन ने ट्रप से कह दी ऐसी बात कि…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

विश्व के 2 सबसे बड़े शक्तिशाली देश अमेरिका और रुस एक बार फिर आमने-सामने है। लेकिन इस बार दुश्मनी नहीं दोस्ती की वजह से सुर्खियों में हैं। रविवार को रूसी प्रेसिडेंट ब्‍लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प को शुक्रिया बोला है। बताया जा रहा है अमेरिकी प्रेसिडेंट ट्रम्प ने पिछले हफ्ते रूसी प्रेसिडेंट पुतिन को फोन करके आतंकी हमले की साजिश के बारे में जानकारी दी थी।

रुसी गृहमंत्रालय की ओर से बताया गया है कि अमेरिकी प्रेसिडेंट ट्रम्प की इस मदद के लिए पुतिन ने उन्हें फोन कर धन्‍यवाद दिया। हालांकि, क्रेमलिन की ओर से जारी आधिकारिक बयान में दोनों नेताओं की बातचीत के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। मालूम हो कि अमेरिकी खुफिया विभाग की ओर से प्राप्‍त जानकारी के आधार पर रूसी फेडरल एजेंसी ने साजिश रचने वाले दो नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने साझा हित के मसलों पर चर्चा की और द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर दिया। हालांकि, व्‍हाइट हाउस का इस बारे में अभी कोई बयान नहीं आया है।

इस दौरान टेलीफोन पर हुई बातचीत में ट्रम्प और पुतिन ने आतंक के विरूद्ध साथ बनाए रखने को लेकर प्रतिबद्धता भी जताई है। रिपोर्टों की मानें तो ऐसा पहली बार नहीं है जब पुतिन ने खुफिया जानकारी साझा करने के लिए ट्रम्प का शुक्रिया अदा किया है।

दिसंबर 2017 में भी ट्रम्प ने पुतिन को सेंट पीटर्सबर्ग में आतंकी हमले की साजिश के बारे में जानकारी दी थी। उस समय भी रूसी प्रेसिडेंट पुतिन ने फोन पर अमेरिकी प्रेसिडेंट का आभार जताया था। इससे इतर पहले भी दोनों नेता सीरिया, परमाणु समझौता, उत्तर कोरिया और व्यापार के मसले पर बात कर चुके हैं।