Home जानिए स्टार रैंकिंग में तीनों खान टॉप 5 से हुए बाहर,नंबर 1 का...

स्टार रैंकिंग में तीनों खान टॉप 5 से हुए बाहर,नंबर 1 का चेहरा देखते ही करने लगेंगे तारीफ!

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

साल 2019 में नए-नए सेलिब्रेटीज का जलवा है। जबकि हमेशा से अपना दबदबा बनाने वाले तीनों खान इस स्टार रैंकिंग से बाहर हुए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है। खैर बॉलीवुड के उन 5 सेलिब्रिटीज की लिस्ट लाए हैं। जिनकी मूवी इस साल खूब धमाल मचाई है।

5. टाइगर श्रॉफ

लिस्ट के पांचवें नंबर पर टाइगर श्रॉफ का नाम है। वॉर की वजह से इस लिस्ट में बने हैं। उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ी है। बता दें वॉर ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 386 करोड़ रुपए कमाए थे। जबकि वर्ल्ड वाइड करीब 500 करोड़ रुपए की कमाई की।

4. शाहिद कपूर

लिस्ट के चौथे नंबर पर शाहिद कपूर का नाम है। क्योंकि 2019 में आई फिल्म कबीर सिंह ने उनके करियर की पतंग को उड़ान दे दिया है। खैर 38 वर्षीय अभिनेता की फिल्म कबीर सिंह 2019 की दूसरी सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई। और वे सबके फेवरेट बन गए हैं।

3. आयुष्मान खुराना

साल 2019 में आयुष्मान खुराना ने सुपरहिट फिल्मों की लाइन लगा दी है। आने वाले कल का अक्षय कुमार कहा जा रहा है। 2019 में उनकी अब तक तीन फिल्में आई और तीनों सुपरहिट रही। जिसमें आर्टिकल 15, ड्रीम गर्ल और बाला है। साल 2019 इस 35 वर्षीय अभिनेता के लिए अच्छा रहा। उनकी अपकमिंग फिल्म शुभ मंगल सावधान सावधान और गुलाबो सिताबो है।

2. ऋतिक रोशन

रितिक रोशन हमेशा से सबके फेवरेट थे। दुनिया के मोस्ट हैंडसम लोगों में से एक है। उनकी फिल्म वॉर की वर्ल्ड वाइड कलेक्शन करीब 500 करोड़ रुपए हुई है। खैर अपनी अपकमिंग फिल्म कृष 4 की तैयारी में जुटे हैं। जो एक बड़ी बजट की फिल्म होगी और इस मूवी में जबरदस्त वीएफएक्स देखने को मिलेंगे।

1.अक्षय कुमार

बॉलीवुड के सुपरस्टार को लिस्ट के पहले नंबर पर रखा गया है। इस साल आई उनकी सभी फिल्में सुपरहिट रही। खासकर के मिशन मंगल और हाउसफुल 4 उनके लाइफ की दूसरी 200 करोड़ी फिल्म बनी। खैर इस साल उन्होंने लगभग 550 करोड़ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है और यह अभी जारी है। 27 दिसंबर को ही अक्षय की गुड न्यूज रिलीज़ हुई है।