Home समाचार ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडाय विच्चै’ ट्वीट करने पर ट्रोल हो गईं...

‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडाय विच्चै’ ट्वीट करने पर ट्रोल हो गईं प्रियंका गांधी…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ट्विटर पर ट्रोल हो रही हैं. इसकी वजह उनके द्वारा ट्वीट किया गया दुर्गा सप्तशती का मंत्र है. प्रियंका गांधी ने सोमवार की रात अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा:

ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडाय विच्चै।।

प्रियंका के ट्विटर हैंडल से लिखे गए दुर्गा सप्तशती के मंत्र पर यूजर्स तमाम रिएक्शन दे रहे हैं. कांग्रेस और प्रियंका गांधी के समर्थक सरकार और पुलिस के जुल्म के खिलाफ साथ खड़े होने की बात कर रहे हैं. वहीं विरोधी इस ट्वीट पर प्रियंका गांधी का मजाक उड़ा रहे हैं.

ट्विटर पर कई लोगों ने इस मंत्र का मतलब पूछा, कुछ ने हिंदी अनुवाद पूछा तो कुछ लोगों ने प्रियंका से इस मंत्र को बोलते हुए वीडियो शेयर करने की मांग रखी. ट्विटर पर तमाम लोग आधी रात को लिखे गए इस मंत्र के कारण प्रियंका को निशाने पर ले रहे हैं