Home जानिए खुद प्रधानमंत्री की नहीं चलती इस ऑफिसर के आगे, जानें इनके बारे...

खुद प्रधानमंत्री की नहीं चलती इस ऑफिसर के आगे, जानें इनके बारे में…

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

भारत देश में राष्ट्रपति के बाद कोई सबसे अधिक ताकतवर है तो वह हैं देश का प्रधानमंत्री। लेकिन क्या आपको पता है कि एक ऐसा भी अधिकारी है जिसको प्रधानमंत्री चाहकर भी नहीं हटा सकता है। क्या आप इस सवाल का जवाब जानते हैं, नहीं! तो आइए हम आपको बताते हैं..

दरअसल, प्रधानमंत्री चुनाव आयोग के चीफ को चाहकर भी पद से नहीं हटा सकते हैं आइए आपको बताते हैं क्यों और कौन हटा सकता है इनको..

भारतीय मुख्य चुनाव आयुक्त भारतीय चुनाव आयोग का प्रमुख होता है और भारत में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से राष्ट्र और राज्य के चु्नाव करवाने का जिम्मेदार होता हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति भारत का राष्ट्रपति करता है। मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल 6 वर्ष या 65 साल, जो पहले हो, का होता है। चुनाव आयुक्त का सम्मान और वेतन भारत के सर्वोच्च न्यायलय के न्यायाधीश के सामान होता है। मुख्य चुनाव आयुक्त को संसद द्वारा महाभियोग पर राष्ट्रपति द्वारा हटाया जा सकता हैं।

भारत निर्वाचन आयोग के पास विधानसभा, लोकसभा, राज्यसभा और राष्ट्रपति आदि चुनाव से सम्बंधित सत्ता होती है जबकि ग्रामपंचायत, नगरपालिका, महानगर परिषद् और तहसील एवं जिला परिषद् के चुनाव की सत्ता सम्बंधित राज्य निर्वाचन आयोग के पास होती है। जिसका चीफ मुख्य चुनाव आयुक्त होता है।

अब तक के मुख्य चुनाव आयुक्तों की सूची:

1. सुकुमार सेन : 21 मार्च 1950 – 19 दिसम्बर 1958
2. के. वी. के. सुंदरम : 20 दिसम्बर 1958 – 30 सितंबर 1967
3. एस. पी. सेन वर्मा : 1 अक्टूबर 19976 – 30 सितंबर 1972
4. डॉ॰ नगेन्द्र सिँह : 1 अक्टूबर 1972 – 6 फ़रवरी 1973
5. टी. स्वामीनाथन : 7 फ़रवरी 1973 – 17 जून 1977
6. एस. एल. शकधर : 18 जून 1977 – 17 जून 1982
7. आर. के. त्रिवेदी : 18 जून 1982 – 31 दिसम्बर 1985
8. आर. वी. एस शास्त्री : 1 जनवरी 1986 – 25 नवम्बर 1990
9. वी. एस. रमादेवी : 26 नवम्बर 1990 – 11 दिसम्बर 1990
10. टी. एन. शेषन : 12 दिसम्बर 1990 – 11 दिसम्बर 1996
11. एम. एस. गिल : 12 दिसम्बर 1996 – 13 जून 2001
12. जे. एम. लिंगदोह : 14 जून 2001 – 7 फ़रवरी 2004
13. टी. एस. कृष्णमूर्ति : 8 फ़रवरी 2004 – 15 मई 2005
14. बी. बी. टंडन : 16 मई 2005 – 28 जून 2006
15. एन गोपालस्वामी : 29 जून 2006 – 20 अप्रैल 2009
16. नवीन चावला : 21 अप्रैल 2009 – 29 जुलाई 2010
17. शाहबुद्दीन याकूब कुरैशी : 30 जुलाई 2010 – 10 जून 2012
18. वी. एस. संपत : 11 जून 2012 – 15 जनवरी 2015
19. एच॰ एस॰ ब्रह्मा : 16 जनवरी 2015 – 18 अप्रैल 2015[4]
20 नसीम जैदी : 19 अप्रैल 2015 – 5 जुलाई 2017
21. अचल कुमार ज्योति : 6 जुलाई 2017 – 22 जनवरी 2018
22. ओम प्रकाश रावत : 23 जनवरी 2018 – 1 दिसम्बर 2018
23. सुनील अरोड़ा : 2 दिसंबर 2018 – अक्तूबर 2021

यहां जानें चुनाव आयुक्त के बारे में

आयोग में वर्तमान में एक मुख्य चुनाव आयुक्त और दो चुनाव आयुक्त होते हैं। जब यह पहले पहल 1950 में गठित हुआ तब से और 15 अक्टूबर, 1989 तक केवल मुख्य निर्वाचन आयुक्त सहित यह एक एकल-सदस्यीय निकाय था। 16 अक्टूबर, 1989 से 1 जनवरी, 1990 तक यह आर. वी. एस. शास्त्री (मु.नि.आ.) और निर्वाचन आयुक्त के रूप में एस.एस. धनोवा और वी.एस. सहगल सहित तीन-सदस्यीय निकाय बन गया। 2 जनवरी, 1990 से 30 सितम्बर, 1993 तक यह एक एकल-सदस्यीय निकाय बन गया और फिर 1 अक्टूबर, 1993 से यह तीन-सदस्यीय निकाय बन गया।