Home छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, राजधानी रायपुर सहित कई इलाकों में...

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, राजधानी रायपुर सहित कई इलाकों में सुबह से हो रही बारिश…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बदले मौसम के चलते सुबह से ही बारिश हो रही है। बारिश के चलते लोग घरों में कैद हो गए हैं। अचानक हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है, जिसके चलते ठंड बढ़ गया है। बारिश के बाद प्रदेश की राजधानी रायपुर सहित कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। बता दें कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सुबह 4 बजे से ही बारिश हो रही है। बताया जा रहा है कि रायपुर सहित आस-पास के इलाकों में आगामी 24 घंटे तक हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तर एवं मध्य छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों में तेज बारिश होने के आसार हैं। राजिम नावापरा इलाके में भी पिछले एक घंटे से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस सीजन में सबसे ज्यादा पश्चिमी विक्षोभ का असर होता है, जिसके कारण गला देने वाली ठंड पड़ रही है। साउथ छत्तीसगढ़ में अभी स्थिति सामान्य है, बाकि सभी इलाकों में कड़कड़ाती ठंड पड़ रही है। अलर्ट जारीमौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित कई इलाकों में आगामी 24 घंटों तक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बारिश के बाद ठंड बढ़ने की भी आशंका जताई है।