Home समाचार ईरान से तनातनी के बीच राजनाथ सिंह को अमेरिका से आया फोन,...

ईरान से तनातनी के बीच राजनाथ सिंह को अमेरिका से आया फोन, रक्षा मंत्री से कहा ईरान…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

राजनाथ सिंह भारत के एक प्रमुख राजनीतिज्ञ और वर्तमान में भारत के रक्षा मंत्री हैं। वे पूर्व भारत के गृह मंत्री रह चुके है तथा वर्तमान सत्ता दल भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष हैं। वह पहले भाजपा के युवा स्कंध के और भाजपा की उत्तर प्रदेश (जो उनका गृह राज्य भी है), ईकाई के अध्यक्ष थे। प्रारंभ में वे भौतिकी के व्याख्याता थे, पर शीघ्र जनता पार्टी से जुड़ने के लिए उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अपने दीर्घ संबंधों का उपयोग किया, जिसके कारण वे उत्तर प्रदेश में कई पदों पर विराजमान हुए। राजनाथ सिंह 17 वीं लोकसभा में भाजपा के उपनेता हैं
अमेरिका और ईरान के बीच जंग जैसे हालात हो गए थे। हालांकि बुधवार को ये संकट टलता हुआ नजर आ रहा है। इसकी वजह ईरानी हमले के बाद अमेरिका की ओर से कोई ठोस कदम न उठाना है। वहीं अब दोनों ही देश खाड़ी में तनाव कम करने की पहल करते दिख रहे हैं। दोनों देशों ने ही इस दिशा में भारत पर भरोसा जताया है। ईरान से तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अमेरिका से फोन आया। अमेरिका ने राजनाथ सिंह से ईरान के बारे में ये बात कही है।
ईरान भी जता चुका है भारत पर भरोसा
ईरान और अमेरिका दोनों ही देश एक दूसरे के आमने सामने आ गए हैं। वहीं जंग के हालात तो टले हैं लेकिन दोनों ही देशों के बीच मध्यस्थता करने वाला कोई देश नहीं है। इसी वजह से ईरान ने भारत पर भरोसा जताया। इसकी वजह है कि भारत के ईरान और अमेरिका दोनों से ही अच्छे संबंध हैं। भारत में ईरानी राजदूत ने पहले ही कह दिया था कि भारत अमेरिका से शांति की वार्ता की पहल करेगा तो ईरान स्वागत करेगा।
जानें फोन पर क्या हुई राजनाथ सिंह से बात
ईरान से तनातनी के बीच अमेरिका से भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को फोन आया। गुरुवार को ये फोन अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने किया। उन्होंने राजनाथ सिंह से बात की और अमेरिका का रुख साफ किया। एस्पर ने राजनाथ सिंह से कहा कि इराक में अमेरिकी सैनिक बेस पर ईरान के रॉकेट हमले के बाद भी अमेरिका खाड़ी में शांति और स्थिरता के लिए ईरान से तनाव घटाने को तैयार है। इस बातचीत को कूटनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है।