Home समाचार संजय राउत ने जेएनयू को लेकर दिया बड़ा बयान, मोदी सरकार के...

संजय राउत ने जेएनयू को लेकर दिया बड़ा बयान, मोदी सरकार के लिए कही ऐसी बात…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

जेएनयू कैंपस में जाने के बाद विवादों में फंसी बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का जहां कुछ राजनीतिक पार्टियां सहित कई लोग विरोध कर रहे हैं, तो काफी लोग उनका समर्थन भी कर रहे हैं। अब शिवसेना भी दीपिका पादुकोण के समर्थन में खुलकर उतर गई है। पार्टी सांसद और वरिष्‍ठ नेता संजय राउत ने रविवार को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का समर्थन किया है।

नहीं चल सकती तालिबानी मानसिकता

शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा है कि देश में इस तरह से ‘तालिबानी’ मानसिकता नहीं चल सकती है। शिवसेना के मुखपत्र सामना के कार्यकारी संपादक राउत का कहना है कि इस तरह से दीपिका पादुकोण या उनकी फिल्म का बॉयकाट करना गलत है।

जेएनयू छात्रों के साथ खड़ी दिखीं थी दीपिका

इस दौरान वह घायल छात्रसंघ अध्यक्ष आईशी घोष से मिलीं और विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ खड़ी दिखीं। हालांकि, दीपिका ने जेएनयू में किसी प्रकार का कोई बयान नहीं दिया, लेकिन इसके बाद बीजेपी समेत कई अन्य राजनीतिक पार्टियों और कई लोगों ने उन्हें ‘वामपंथियों का समर्थन करने वाली’करार दिया तो कुछ का कहना था कि वह ‘छपाक’का प्रचार करने गईं थीं। कुछ लोगों ने उनकी फिल्म और उनका बहिष्कार करने की भी मांग की।

छत्तीसगढ़ सरकार ने छपाक को किया टैक्स फ्री

छपाक में वह एक तेजाब पीड़िता का किरदार अदा कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। ये फिल्म 10 फरवरी को रिलीज हुई है और कांग्रेस शासित राज्यों मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में इसे टैक्स फ्री किया गया है।