Home जानिए रस्ते में दिखे जाने वाले रंग-बिरंगे पत्थरों के पीछे का कारण जानकर...

रस्ते में दिखे जाने वाले रंग-बिरंगे पत्थरों के पीछे का कारण जानकर आप चौंक जायेंगे…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

सड़क से सफर करते समय आपने कई बार रंग-बिरंगे पत्थरों को देखा होगा, जो आमतौर पर सड़क के किनारे पर लगे होते हैं। लेकिन आपने कभी इस ओर ध्यान नहीं दिया होगा, कि इन रंग-बिरंगे पत्थरों के पीछे यातायात के कुछ नियम जुड़े हुए होते हैं। आज हम आपको हमारी पोस्ट के माध्यम से सड़क पर लगे इन रंग-बिरंगे पत्थरों के पीछे के लॉजिक के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में ज्यादातर आम आदमी नही जानते है।

1.काले, नीले या सफेद रंग वाले मील के पत्थर

सड़क किनारे काले, नीले या सफेद रंग की पट्टी वाले मील के पत्थरों का मतलब है, की आप किसी बड़े शहर की सड़क पर चल रहे हैं। बता दे कि इन सड़कों का निर्माण उसी शहर के प्रशासन द्वारा किया जाता है।

2.नारंगी रंग

अगर आप किसी गांव की सड़क पर चल रहे होंगे, तो आपको सड़क किनारे ऐसे मील के पत्थर दिखाई देंगे जिनके ऊपर नारंगी रंग की पट्टी होगी। बता दे कि गांव की इन सड़कों के मील के पत्थरों का नारंगी रंग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना रोड की निशानी होती है।

3.पीला रंग

सड़क किनारे पर लगे मील के पत्थरों के ऊपर पीले रंग की पट्टी होती है, तो यह नेशनल हाईवे यानी राष्ट्रीय राजमार्ग की निशानी होती हैं।

4.हरा रंग

जब आप सड़क किनारे चल रहे हों और आपको हरे रंगे की पट्टी वाले मील के पत्थर दिखाई दें, तो समझ लीजियेगा की आप स्टेट हाईवे यानी राज्य राजमार्ग पर चल रहे हैं। बता दे कि इन राज्य राजमार्गों का निर्माण राज्य सरकार द्वारा किया जाता है और मील के पत्थरों पर हरे रंग की पट्टी इस बात की निशानी है की ये स्टेट हाईवे है।