Home समाचार बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया दो दिवसीय हड़ताल का...

बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया दो दिवसीय हड़ताल का ऐलान, जानिए कब बंद रहेंगे बैंक…

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

लंबे समय से लंबित मांग को लेकर एक बार फिर बैंककर्मियों ने हड़ताल का ऐलान किया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने ऐलान किया है कि वे 31 जनवरी से एक फरवरी तक सभी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इसके साथ ही यूनियन ने मार्च महीने में तीन दिन और हड़ताल का ऐलान किया है, साथ ही अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की बात कही है।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) ने कहा है कि 31 जनवरी और एक फरवरी को बैंकों में हड़ताल रहेगी। वहीं मार्च में 11,12,13 तारीख को भी हड़ताल रहेगी। बैंक यूनियन ने एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की भी घोषणा की है।

गौरतलब तलब है कि बैंक कर्मचारी लंबे समय से 7वें वेतन आयोग की सिफारिश के अनुसार वेतन में 12.5 फीसदी वृद्धि करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया है। बीते दिनों इंडियन बैंक एसोसिएशन ने वेतन में 12.5 फीसदी वृद्धि करने का प्रस्ताव दिया है, जो अब तक लंबित है।

बैंक यूनियन की यह है मांग

  • बैंक यूनियनों की मांग है कि वेतन में कम से कम 20 फीसदी की वृद्धि की जाए।
  • बैंकों में पांच दिन का कार्यदिवस हो।
  • बेसिक पे में स्पेशल भत्ते का विलय हो।
  • एनपीएस को खत्म किया जाए।
  • पेंशन का अपडेशन हो।
  • परिवार को मिलने वाली पेंशन में सुधार
  • स्टाफ वेलफेयर फंड का परिचालन लाभ के आधार पर बांटना।
  • रिटायर होने पर मिलने वाले लाभ को आयकर से बाहर करना।
  • शाखाओं में कार्यों के घंटे और लंच समय का सही से बटवारा
  • अधिकारियों के लिए बैंक में कार्य के घंटे का नियमतिकरण
  • कांट्रैक्ट और बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट के लिए समान वेतन