Home खेल क्रिकेट : MS धोनी फिर से उतरे मैदान पर, शुरू की प्रैक्टिस,...

क्रिकेट : MS धोनी फिर से उतरे मैदान पर, शुरू की प्रैक्टिस, बैटिंग देख हैरान रह गए कोच…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कई महीनों बाद रांची में फिर से बैटिंग प्रैक्टिस शुरू कर दी। वे लंबे समय बाद क्रिकेट प्रैक्टिस के लिए उतरे थे लेकिन उनकी बल्‍लेबाजी देखकर झारखंड रणजी टीम के कोच हैरान रह गए। कोच राजीव कुमार के मुताबिक, उन्‍हें लग रहा था कि धोनी को लंबे समय बाद बल्‍लेबाजी करने पर शुरुआत में परेशानी होगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

बता दें कि एमएस धोनी ने आखिरी बार 9 जुलाई 2019 को न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्‍ड कप के सेमीफाइनल में क्रिकेट मैच खेला था। उन्‍होंने खुद को टीम इंडिया में चयन से दूर रखा हुआ था। 16 जनवरी को बीसीसीआई ने धोनी को सालाना कॉन्‍ट्रैक्‍ट से भी बाहर कर दिया। गौरतलब हो कि बीसीसीआई ने नया कॉन्ट्रैक्ट जारी किया है जिसमें धोनी का नाम नहीं है। धोनी को पिछले साल ए ग्रेड कॉन्ट्रैक्ट मिला था जिसके तहत उन्हें 5 करोड़ रुपये मिलते थे। बीसीसीआई ने धोनी को कॉन्ट्रैक्ट नहीं देने के पीछे की वजह उनका कम मैच खेलना बताई है।

बताया जा रहा है कि धोनी ने आईपीएल 2020 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कोच राजीव कुमार ने कहा कि जिस बात से मैं हैरान हुआ वह यह थी कि उन्होंने लगभग हरेक गेंद को बल्ले के बीच से खेला। उन्‍होंने पेसर और स्पिनर दोनों का बखूबी सामना किया. साथ ही थ्रो-डाउन पर भी उन्‍होंने अच्‍छे से बल्‍लेबाजी की। इस के अलावा धोनी ने झारखंड के गेंदबाजों के साथ भी काफी देर तक बातचीत की।