Home विदेश मैं ऐसी धमकियों से डरने वाली नहीं, मेरे रक्षक ईश्वर हैं- प्रज्ञा...

मैं ऐसी धमकियों से डरने वाली नहीं, मेरे रक्षक ईश्वर हैं- प्रज्ञा ठाकुर

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

प्रज्ञा ठाकुर (BJP MP Pragya Thakur) को भेजे गए धमकी भरे खत के साथ सफेद पाउडर का पाउच भी था. आरोपी युवक सैयद अब्दुल रहमान को महाराष्‍ट्र से गिरफ्तार किया गया है.

मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बीजेपी सांसद (BJP MP) प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Thakur) को धमकी देने वाला युवक महाराष्ट्र के नांदेड़ से पकड़ लिया गया है. आरोपी की गिरफ़्तारी पर प्रज्ञा ठाकुर ने कहा ऐसी धमकियों से वह डरने वाली नहीं हैं, उनका रक्षक ईश्वर है.

भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर के घर पिछले हफ्ते सफेद पाउडर के पाउच के साथ धमकी भरा पत्र पहुंचा था. इसमें उनकी हत्या की धमकी दी गई थी. धमकी देने वाले युवक को महाराष्ट्र के नांदेड़ से गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी की गिरफ़्तारी पर प्रज्ञा ने कहा, ‘ऐसी कोरी धमकियों से मैं डरने वाली नहीं हूं. इस मामले में कांग्रेस ने मुंह की खाई है.’ उन्होंने कहा कि जब मुझे धमकी भरा पत्र मिला था तो कहा गया था कि मैं नाटक करती हूं. दरअसल, असलियत यह है कि कांग्रेस आतंकवादियों का साथ देती है. मेरा रक्षक ईश्वर है. मुझे धमकी देने वाला गिरफ्तार हुआ है.

नांदेड़ के एक गांव से गिरफ्तार हुआ आरोपी
प्रज्ञा ठाकुर को धमकी भरा पत्र लिखने के आरोप में पुलिस ने महाराष्ट्र के नांदेड़ के छोटे से गांव धने से सैयद अब्दुल रहमान नाम के युवक को गिरफ़्तार किया है. उसने खत में ISIS से संबंध होने की बात कही थी. आरोपी ने पत्र में लिखा था, ‘मेरे पिता, बहन और मां ISIS से जुड़े हैं, कभी भी उड़ा देंगे.’ यह खत उर्दू में लिखकर उसने सांसद प्रज्ञा ठाकुर को भेजा था. इसमें साफ तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई थी. इस धमकी भरे खत के मिलने के बाद प्रदेश में सनसनी फैल गई थी.
इससे पहले भी यही हरक़त
इससे पहले भी आरोपी महाराष्ट्र पुलिस को धमकी भरा खत भेज चुका था. आरोपी सैयद अब्दुल से एटीएस पूछताछ कर रही है कि साध्वी को धमकी भरा खत भेजने के पीछे उसका मकसद क्या था? आरोपी युवक अब्दुल रहमान पेशे से डॉक्टर बताया जा रहा है. उसका पूरा नाम सैय्यद अब्दुल रहमान है, जिसे पकड़ने के लिए भोपाल एटीएस नांदेड़ गई थी.

खत के साथ केमिकल भी थाप्रज्ञा ठाकुर को भेजे गए धमकी भरे खत के साथ सफेद पाउडर का पाउच भी था. संभवत: वो कोई केमिकल था. उसे छूने से प्रज्ञा ठाकुर को खुजली होने लगी थी. पुलिस ने केमिकल को सागर लैब भेजा है, जहां फॉरेसिंक विभाग इसकी जांच कर रहा है.