Home समाचार विख्यात मंदिरों में शामिल मुंबई के सिद्धि विनायक में एक भक्त ने...

विख्यात मंदिरों में शामिल मुंबई के सिद्धि विनायक में एक भक्त ने सोमवार को 35 किलो सोना चढ़ाया है, लगाया जाएगा गुंबज और दरवाजों में…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

दुनिया के विख्यात मंदिरों में शामिल मुंबई के सिद्धि विनायक में एक भक्त ने सोमवार को 35 किलो सोना चढ़ाया है। चढ़ाए गए सोने की कीमत 14 करोड़ रुपए बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह चढ़ावा उस वक्त आया जब मंदिर को भगवान सिद्धि विनायक को सिंदूर लेपन के लिए बंद किया गया था। कहा जा रहा है कि इस सोने का इस्तेमाल दिर की छत पर लगे गुंबद और दरवाजे में किया जाएगा। हालांकि सोना दान करने वाले शख्स की जानकारी और पहचान गुप्त रखी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार हर साल मंदिर को माघी गणेश जयंती की तैयारी के लिए 15 से 19 जनवरी तक बंद रखा जाता है। इसी प्रकार इस साल भी माघी गणेश जयंती की तैयारियों के लिए मंदिर बंद रखा गया था। लेकिन जब मंदिर का पट खुला और दान पेटी में देखा तो 35 किलो सोना पाया गया। ज्ञात हो कि माघी गणेश जयंती 25 जनवरी से 1 फरवरी तक मनाई जाएगी।

गौरतलब है कि मुं​बई स्थित सिद्धि विनायक मंदिर मनोकामना पूर्ति करने वाले मंदिरों में से एक माना जाता है। यहां कला,​ फिल्म, साहित्य, खेल और अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोग अपनी मनोकामना लेकर आते हैं। यहां तक बॉलीवुड के महानायक और सचिन तेंदुलकर भी हर गणेश चतुर्थी और बड़े पर्व पर भगवान सिद्धि विनायक के दर्शन के लिए आते हैं और लाइन में लगकर दर्शन करते हैं। देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी का परिवार भी सिद्धि विनायक जाने वालों में शुमार है।