Home जानिए कभी न बनाएं इस राशि वालों को दुश्मन, ईंट के जवाब में...

कभी न बनाएं इस राशि वालों को दुश्मन, ईंट के जवाब में ये मारते हैं पत्थर…

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

हर इंसान का अपना अलग अलग स्वभाव होता है। प्यार और गुस्सा का तरीका भी अलग अलग ही होता है। कुछ लोग ज्यादा शांत स्वभाव के होते हैं, तो कुछ लोग बहुत ही ज्यादा उग्र स्वभाव के होते हैं। स्वभाव कैसा भी क्यों न हो, लेकिन हर कोई अपनी लाइफ में अपने दुश्मन या प्यार में मिले धोखे का बदला जरूर लेना चाहता है। तो आज हम आपको राशि के अनुसार बताएंगे कि आखिर कौन सी राशि वाले किस तरह से अपने दुश्मन से बदला लेने में भरोसा रखते हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख आपके लिए क्या खास है?

मेष राशि

इस राशि के जातक गुस्सा और बदला लेने के लिए कुछ भी नहीं सोचते हैं। अगर इन्हें किसी से बदला लेना होता है, तो ये फौरन बिना कुछ सोचे समझे हद पार करते हुए बदला लेते हैं। लेकिन ये किसी को शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचाते हैं, बल्कि ये अपना दिमाग लगाकर बदला लेते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग बहुत ही रणनीति से चलते हैं। ये किसी भी काम के लिए पहले रणनीति तैयार करते हैं, उसके बाद ही उस पर अमल करते हैं। ये अपने दुश्मन या दर्द का बदला पूरी प्लानिंग के साथ लेते हैं। ये जल्दबाजी में कोई ऐसा काम नहीं करते हैं, जिससे इन्हें नुकसान हो, लेकिन ये बदला पूरा लेते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक काफी शांत स्वभाव के होते हैं। इन्हें किसी से बदला लेने में कोई दिलचस्पी नहीं होती है। पर अगर इन्हें कोई दुख पहुंचाता है या धोखा देता हैं, तो ये बदला नहीं लेते हैं, बल्कि पूरी उम्र उस इंसान को माफ नहीं करते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोग काफी उग्र स्वभाव के होते हैं। ये जितनी ही शिद्दत से दोस्ती और प्यार निभाते हैं, उतनी ही शिद्दत से दुश्मनी भी निभाते हैं, ऐसे इस राशि के लोगों को धोखा नहीं देना चाहिए, क्योंकि ये अपने दुश्मन को माफ नहीं करते हैं, बल्कि उसे सबक सीखा कर ही मानते हैं, वो भी बुरी तरह से।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को काफी जल्दी गुस्सा आता है। ये कोई भी काम बिना सोचे समझे करते हैं। ये अपने दुश्मन को ईंट का जवाब पत्थर से देने के लिए माहिर होते हैं, ऐसे में इस राशि के लोगों से बचकर रहना चाहिए।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातको का मिजाज तेज नहीं होता है, लेकिन ये बदला लेने में माहिर होते हैं। ये किसी भी इंसान को माफ नहीं करते हैं, क्योंकि ये अपने दर्द को आसानी से भूला नहीं पाते हैं। ये अपनी पर्सनल और प्रोफेशन लाइफ को पूरी तरह से अलग रखते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातक अपना बदला बहुत ही नियंत्रित तरीके से लेते हैं। ये किसी को भी माफ करने की कोशिश भी नहीं करते हैं। ये सीधा बदला लेने के लिए उतारू हो जाते हैं।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोग अपने दुश्मन से इस तरह से बदला लेते हैं कि वो पूरी उम्र भूला नहीं पाते हैं। ऐसे में इस राशि के लोगों के साथ किसी को भी दुश्मनी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि बहुत ही मंहगा पड़ सकता है।

धनु राशि

इस राशि के लोग अपना गुस्सा एक हद तक ही अपना गुस्सा कंट्रोल कर पाते हैं, लेकिन इसके बाद इन्हें कोई नहीं रोक सकता है। ऐसे में इस राशि के लोगों से पंगा नहीं लेना चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि के लोग सबसे ज्यादा खतरनाक होते हैं, ये लोग अपना गुस्सा किसी पर भी उतार देते हैं, लेकिन अपने दुश्मन के लिए बहुत ही अच्छे से प्लानिंग करते हैं, जिसके बाद उसे अंजाम तक पहुंचाते हैं।

कुंभ राशि

ये लोग काफी शांत स्वभाव के होते हैं, इसलिए अपना गुस्सा भी ऐसे निकालते हैं कि सामने वाले को पता ही नहीं चलता है कि उसके साथ क्या हो रहा है। मतलब ये शांत स्वभाव से ही अपने दुश्मन से बदला लेते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों का दिमाग बहुत ही तेज होता है, ये अपने दुश्मन को अपने दिमाग से मात देते हैं। इन्हें गुस्सा बहुत ही जल्दी आता है। इनसे कभी भी किसी को दुश्मनी नहीं करना चाहिए।