Home जानिए 8 साल के बच्चे को काटते ही मर गया जहरीला सांप, सामने...

8 साल के बच्चे को काटते ही मर गया जहरीला सांप, सामने आई चौंकाने वाली वजह आप भी जानिए…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक आठ साल के बच्चे को जहरीले सांप ने काट लिया। लेकिन हैरत की बात ये है कि थोड़ी देर बाद सांप की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। हालांकि बाद में बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, सांप के तड़प-तड़पकर मरने की खबर से गांव में तरह-तरह की चर्चा है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव का है।

यहां आठ वर्षीय अंश मौर्य पुत्र कमलेश मौर्य घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान एक जहरीले सांप ने उसे परिजनों के सामने ही डंस लिया। बालक को डंसने के बाद सांप भी तड़पने लगा और थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई। इधर, अंश की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।यहां इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ।

हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे मछलीशहर के एक निजी चिकित्सालय ले गये। जहां पर डाक्टरों ने अंश को मृत घोषित कर दिया। बालक को डंसने के बाद सांप के तड़पकर मरने की खबर से गांव में तरह-तरह की चर्चा है। वहीं, डॉक्टरों की मानें तो सांप के केंचुल निकलने के दौरान वह अधिक पीड़ा से गुजरता है और परेशान रहता है। इस दौरान अगर वह किसी को डसता है तो अधिकांश जहर उसके मुंह में ही गिर जाता है। इस कारण सांप की मौत हो सकती है।