Home मनोरंजन Republic Day 2020: देशभक्ति पर बनीं ये 10 फिल्में, कभी आई ‘क्रांति’...

Republic Day 2020: देशभक्ति पर बनीं ये 10 फिल्में, कभी आई ‘क्रांति’ तो कभी हुई ‘सर्जिकल स्ट्राइक’

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

देशभक्ति पर आधारित फिल्मों को लेकर हिंदी सिनेमा में हमेशा से क्रेज रहा है। दर्शकों को भी ऐसी फिल्में पसंद आती रही हैं। इन फिल्मों को देखते वक्त देशभक्ति की भावना से रोंगटे खड़ै हो जाते हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर आज हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो देशभक्ति से ओत-प्रोत हैं।

पूरब और पश्चिम (1970)
‘भारत कुमार’ कहे जाने वाले मनोज कुमार ने अपने फिल्मी करियर में कई देशभक्ति फिल्में की हैं। इन्हीं में से एक मनोज कुमार की फिल्म ‘पूरब और पश्चिम’ खूब चर्चा में रही। यह फिल्म 1970 में रिलीज हुई थी। फिल्म में मनोज कुमार स्वतंत्रता सेनानी के बेटे होते हैं। वो आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाते हैं। फिल्म में दिखाया गया है विदेश में रहने के बावजूद मनोज कुमार भारतीय सभ्यता को नहीं भूलते। इसमें मनोज कुमार के साथ सायरा बानो मुख्य भूमिका में हैं।

क्रांति (1981)
मनोज कुमार, हेमा मालिनी, दिलीप कुमार, शशि कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा की मुख्य भूमिका वाली फिल्म क्रांति सुपरहिट रही थी। फिल्म के गाने देशभक्ति की भावना से लबरेज थे। फिल्म की कहानी सलीम-जावेद ने लिखी थी। वहीं मनोज कुमार ने इसे निर्देशित और निर्मित किया था।

बॉर्डर (1997)
सनी देओल, सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना जैसे सितारों से सजी मल्टीस्टारर फिल्म ‘बॉर्डर’ का निर्देशन जेपी दत्ता ने किया। फिल्म में भारतीय सेना की वीरता दिखाई गई है। यह फिल्म भारत और पाकिस्तान के बीच साल 1971 में हुए युद्ध पर बनी थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। तीन नेशनल अवॉर्ड्स जीत चुकी ‘बॉर्डर’ साल 1997 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

द लीजेंड ऑफ भगत सिंह (2002)
फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ में अजय देवगन मुख्य किरदार में खूब जचे थे। अजय को इस फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था। इसी साल भगत सिंह पर बनी तीन फिल्में रिलीज हुई थीं लेकिन ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ को सबसे ज्यादा सराहना मिली थी।

स्वदेस (2004)
आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बने इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक शख्स सुख सुविधाओं को छोड़कर अपने गांव में बस जाता है। वह गांव में बिजली का प्लांट भी लगा देता है ताकि सभी लोगों की जिंदगी में रोशनी आ सके। फिल्म में शाहरुख खान और गायत्री जोशी हैं। बॉक्स ऑफिस पर ये कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी लेकिन क्रिटिक्स ने काफी सराहा था।

एलओसी: कारगिल (2003)
संजय दत्त, अजय देवगन, सैफ अली खान, करीना कपूर, रानी मुखर्जी, सुनील शेट्टी, संजय कपूर अभिषेक बच्चन और अक्षय खन्ना जैसे कलाकारों ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को जेपी दत्ता ने निर्देशित किया था। फिल्म कारगिल में युद्ध से प्रेरित थी।

रंग दे बसंती (2006)
युवाओं को ध्यान में रखकर बनीं ‘रंग दे बसंती’ का हर एक किरदार आज भी लोगों को याद है। फिल्म में आमिर खान, कुणाल कपूर, सोहा अली खान, सिद्धार्थ, आर माधवन, शरमन जोशी और अतुल कुलकर्णी मुख्य भूमिका में हैं। इसे राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने निर्देशित किया है। ‘रंग दे बसंती’ उस वक्त की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (2016)
साल 2016 में जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर में स्थित भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर आतंकवादियों ने हमला किया था। इस हमले में सेना के करीब 18 जवान शहीद हुए थे। इसके 11 दिन बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी और आतंकवादियों के कई ठिकानों को तहस नहस कर दिया था। इसी घटना पर निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ बनाई। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। विक्की कौशल, यामी गौतम, परेश रावल सहित कई बड़े कलाकरों ने इस फिल्म में अहम भूमिका निभाई।

परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण (2018)
जॉन अब्राहम ने साल 2018 में फिल्म ‘परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण’ के द्वारा भारतीय इतिहास की गौरवान्वित क्षण को पर्दे पर फिल्माया था। साल 1998 में भारत ने अंतरराष्ट्रीय दबाव को दरकिनार करते हुए परमाणु शक्ति हासिल की थी। ये फिल्म इसी पर आधारित पर आधारित थी। फिल्म में जॉन अब्राहम ने एक आईएएस का किरदार निभाया था।

सत्यमेव जयते (2018)
जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेयी इस फिल्म में नजर आए। इस फिल्म में जॉन ने ऐसे व्यक्ति का किरदार अदा किया है जो समाज के दुश्मन बन चुके एक-एक पुलिसवालों का खात्मा करता है। फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है।