Home समाचार 1 फरवरी 2020 से होने वाले हैं यह बड़े बदलाव, आप भी...

1 फरवरी 2020 से होने वाले हैं यह बड़े बदलाव, आप भी जानें

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

जनवरी माह को समाप्त होने में मात्र एक ही दिन शेष बचा है। फरवरी आने वाला है, आपको बता दें कि फरवरी महीना खास महीनों में गिना जाता है। एक फरवरी 2020 को केंद्र सरकार आम बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार 01 फरवरी को सुबह 11 बजे भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना दूसरा बजट पेश करेंगी। इसके साथ ही दूसरी ओर एक फरवरी में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। जिनका असर आप पर बहुत असर पड़ेगा। आइए जानें फरवरी में होने वाले बडे बदलाव कौन से होंगे।

50 आइटम पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ेगी

मोदी सरकार 1 फरवरी 2020 को अपना बजट पेश करने वाली है। खबर है कि सरकार घरेलू इंडस्ट्री को बूस्ट देने के लिए कम से कम 50 आइटम पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा सकती है। अगर सरकार बजट में इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का फैसला करती है तो फिर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल गुड्स, केमिकल्स और हैंडीक्रॉफ्ट आइटम के महंगे हो सकते हैं। मोबाइल फोन चार्जर, इंडस्ट्रियल केमिकल, लैंप, लकड़ी के फर्नीचर,कैंडल, आर्टिफिशयल ज्वैलरी और हैंडीक्राफ्ट के आइटम महंगे हो सकते हैं। इसके साथ ही मोबाइल फोन की कीमतों में इजाफा हो सकता है।

बदलेंगे रसोई गैस के दाम

बदलेंगे रसोई गैस के दाम हर महीने की तरह अगले महीने भी रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी होने जा रही है। एक फरवरी को रसोई गैस के दाम में बदलाव होता है। इसके साथ ही एयर टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतें भी बदलती हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गैस की कीमतों में बदलाव का असर घरेलू बाजार पर होता है। हरेक महीने की पहली तारीख को रसोई गैस सिलेंडर और हवाई तेल के दाम बदलते हैं।