Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के महान सपूत चंदूलाल चंद्राकर की प्रतिमा...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के महान सपूत चंदूलाल चंद्राकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें किया नमन…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के महान सपूत, प्रखर पत्रकार और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर आज भिलाई 3 के बाजार चौक में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र चंद्राकर ने अपने प्रखर व्यक्तित्व और निर्भीक पत्रकारिता से देश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री सहित कई अन्य महत्वपूर्ण पदों का दायित्व संभालते हुए देश और प्रदेश की सेवा की।

च्रंद्राकर ने छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलन को नई दिशा प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंद्राकर की मूल्य आधारित निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता, मातृभूमि के लिए सेवा भावना, उनके अमूल्य विचार नई पीढ़ी को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।