Home समाचार CAA के समर्थन में तिरंगा और भगवा झंडे लेकर जामिया पहुंचे लोग,...

CAA के समर्थन में तिरंगा और भगवा झंडे लेकर जामिया पहुंचे लोग, मचा हड़कंप…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ जामिया इलाके में जारी प्रदर्शन के दौरान आज दोपहर कथित रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और अन्य हिन्दू संगठनों से जुड़े कुछ कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा झंडा लेकर वहां पहुंच गए। इनमें से कुछ लोगों के हाथों में भगवा रंग के झंडे भी थे।

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का समर्थन में रैली निकालते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और अन्य हिन्दू संगठनों से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं ने आज जामिया नगर इलाके का रुख किया।

इसके बावजूद ये प्रदर्शनकारी हाथों में तिरंगा और भगवा झंडे लेकर आगे बढ़ते रहे। इस दौरान उन लोगों ने जबर्दस्ती जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में भी घुसने की कोशिश की। हालांकि, बीते दिनों यहां हुई हिंसा और गोलीबारी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने उन लोगों को पीछे ही रोक दिया।

जामिया की सुरक्षा में तैनात पुलिस ने गेट नंबर 4 और 5 पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। अभी तक पुलिस ने हालात पर नियंत्रण बनाए रखा है।