Home समाचार शनिवार तक के लिए मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

शनिवार तक के लिए मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

Chhattisgarh Weather Update मौसम विभाग ने पूरे राज्य में बारिश को लेकर अगले 24 से 48 घंटों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

रायपुर। रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग-भिलाई सहित कई शहरों में सुबह से स्र्क-स्र्क कर बारिश हो रही है। कई जगहों पर बारिश की स्थिति बनी हुई है। सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड के साथ-साथ कोहरे की चादर छाई हुई है। धमतरी में भी घना कोहरा नजर आ रहा है। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में एक दिन पहले तक धूप खिली हुई थी, लेकिन यहां भी पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम बदल गया है। अब यहां कई इलाकों में बारिश हो रही है।मौसम विभाग ने पूरे राज्य में बारिश को लेकर अगले 24 से 48 घंटों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश भर में बारिश के साथ कड़ाके की ठंड

उत्तर भारत में चल रही शीत लहरी का असर प्रदेश में देखने को मिल रहा है। लक्ष्यद्वीप और मध्य मराठा के बीच ट्रफ लाइन की वजह से उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई है। प्रदेश में बिलासपुर, रायपुर और सरगुजा में अगले 48 घंटे स्र्क-स्र्ककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए इसी तरह के मौसम का अनुमान जताया है। राजधानी रायपुर के अलावे बिलासपुर और दुर्ग क्षेत्र के कई हिस्सों में बारिश ने ठंड में अचानक से बढ़ोत्तरी शुरू कर दी है। बस्तर को छोड़कर प्रदेश के सभी चार संभागों में ठंड अचानक से बढ़ गई है।

सरगुजा संभाग में ओलावृष्टि की चेतावनी

अगले तीन दिनों तक मौसम विभाग ने उत्तरी छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग इलाके में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ का असर बताया जा रहा है। दो दिन पहले ही पश्चिमी विक्षोभ के असर से सरगुजा संभाग के कई इलाकों में बारिश हुई थी। संभाग मुख्यालय में साढ़े सात मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। जनवरी और फरवरी के पहले पखवाड़े तक मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। इस दौरान कई बार पश्चिमी विछोभ के सक्रिय होने से उतरी छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग इलाके के मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। कभी ज्यादा ठंड पड़ रही है तो कभी गर्मी का अहसास लोगों को हो रहा है। इसका असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 6 फरवरी से 8 फरवरी के बीच सरगुजा संभाग के सरगुजा जिला सहित सूरजपुर बलरामपुर और जशपुर जिले में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

राज्य के प्रमुख शहरों में आज का मौसम

रायपुर

अधिकतम ताप. : 23.4 डिग्री से.

न्यूनतम ताप. : 16.0 डिग्री से.

कुल वर्षा (24 घंटे): 0 मि.मी.

आज का मौसम : मेघमय

पेंड्रारोड

अधिकतम ताप. : 22.5 डिग्री से.

न्यूनतम ताप. : 9.5 डिग्री से.

कुल वर्षा (24 घंटे): 0 मि.मी.

आज का मौसम : आंशिक मेघमय

दुर्ग

अधिकतम ताप. : 22.6 डिग्री से.

न्यूनतम ताप. : 15.0 डिग्री से.

कुल वर्षा (24 घंटे): 0 मि.मी.

आज का मौसम : मेघमय

जगदलपुर

अधिकतम ताप. : 25.3 डिग्री से.

न्यूनतम ताप. : 17.0 डिग्री से.

कुल वर्षा (24 घंटे): 1.5 मि.मी.

आज का मौसम : वर्षा

अम्बिकापुर

अधिकतम ताप. : 20.1 डिग्री से.

न्यूनतम ताप. : 8.5 डिग्री से.

कुल वर्षा (24 घंटे): 0 मि.मी.

आज का मौसम : आंशिक मेघमय

बिलासपुर

अधिकतम ताप. : 24.4 डिग्री से.

न्यूनतम ताप. : 14.2 डिग्री से.

कुल वर्षा (24 घंटे): 0 मि.मी.

आज का मौसम : मेघमय

माना एयरपोर्ट

अधिकतम ताप. : 22.3 डिग्री से.

न्यूनतम ताप. : 14.4 डिग्री से.

कुल वर्षा (24 घंटे): 0.0 मि.मी.

आज का मौसम : मेघमय

राजनांदगांव

अधिकतम ताप. : 22.4 डिग्री से.

न्यूनतम ताप. :14.0 डिग्री से.

कुल वर्षा (24 घंटे): 0 मि.मी.