Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें पति ने ही गोली मारकर बीजेपी नेत्री पत्नी को ​उतारा मौत के...

पति ने ही गोली मारकर बीजेपी नेत्री पत्नी को ​उतारा मौत के घाट, बोला- चल रहा था प्रेम-संबंध, नहीं कर पाया सहन और…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश सचिव मुनेश गोदारा के हत्याकांड से पर्दा उठ गया है। पुलिस ने उसके पति सुनील को गिरफ्तार कर खुलासा किया है। पति ने बताया कि बीवी के किसी दूसरे के साथ प्रेम-संबंध चल रहा था। इससे वह परेशान था। छुटकारा पाने उसकी हत्या कर दी।

आरोपी पति के इस खुलासे के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद भोंडसी जेल भेज दिया है। बता दें कि बीते सप्ताह मुनेश गोदारा की लाश पुलिस ने उसके कमरे से बरामद की थी। रिवॉल्वर से उसकी हत्या की गई थी।

पुलिस ने हत्याकांड के मामले में उसके पति सुनील को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें आरोपी पति ने बताया कि पत्नी मुनेश का किसी दूसरे के साथ प्रेम प्रसंग के बारे में पता चलते ही वह काफी परेशान हो गया। जिसके बाद उसने उसकी हत्या करने की सोची। वहीं कमरे में कनपटी में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

हत्या करने के बाद उसने उसी रिवाल्वर से आत्महत्या करने की सोची। इसी बीच बेटे ने कनपटी से रिवॉल्वर हटा दी। आगे कुछ समझ में नहीं आया तो वहां से भाग निकला। इस खुलासे के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने उसके पास से निशानदेही पर लाइसेंसी रिवॉल्वर भी बरामद किया है।