Home समाचार डोनाल्ड ट्रंप बॉलीवुड फिल्मों के दिवाने हैं, अमिताभ की शोले और शहरुख...

डोनाल्ड ट्रंप बॉलीवुड फिल्मों के दिवाने हैं, अमिताभ की शोले और शहरुख की DDLJ को लेकर कही ये बात…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

ऐतिहासिक भारत दौरे पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने डोनाल्ड ट्रंप ने अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया। ट्रंप ने सबसे पहले भारत को सलाम कर अपना संबोधन शुरू किया। इस दौरान ट्रंप ने भारत की संस्कृति सहित रिश्तों को लेकर खुलकर बात की। अपने संबोधन के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने बॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों और कलाकारों में भी जमकर तारीफ की।

अपने संबोधन में डोनाल्ड ट्रंप ने बॉलीवुड के महानायक की फिल्म ‘शोले’ और किंग खान शाहरुख खान की फिल्म ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के कोने कोने में लोग भांगड़ा, म्यूजिक,डांस, रोमांस और ड्रामा देखना पसंद करते हैं। और वहीं क्लासिक इंडियन फिल्म्स जैसे कि DDLJ और शोले। इन्हें बहुत पसंद किया गया।

उन्होंने कहा कि बॉलीवुड फिल्मे दुनिया के हर कोने में देखी जाती है। यहां एक साल में लगभग 2000 फिल्में बनाई जाती है। यहां के लोग क्रिएटिव हैं, जिन्हें मिलाकर बॉलीवुड बनता है। बता दें कि काजोल और शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ साल 1995 में आई थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। जबकि अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र अभिनित फिल्म ‘शोले’ 1975 में आई थी। ये फिल्में बॉलीवुड की आइकॉन फिल्में हैं। जिन्हें देश विदेशों में भी खूब पसंद किया जाता है।

गौरतलब है कि बॉलीवुड फिल्में भारत ही नहीं दुनिया के कई देशों में देखी जाती है। भारतीय फिल्मों में दिखाया जाने वाला रोमांस, एक्शन और सस्पेंश के दुनिया के कई देशों में दिवाने हैं। इन दिनों सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म के जरिए हिंदुस्तानी कल्चर फिल्मों के जरिए जगह जगह पहुंच रहा है। टिकटॉक (TikTok) और अन्य एप के जरिए हिंदी गानों की लिप्सिंग और एक्टिंग का फैशन अब हिंदी भाषियों के अलावा अलग अलग भाषाओं के लोगों का भी पैशन बन गया है।