Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में जारी है IAS अफसरों का तबादला, अब अजीत बसंत को...

छत्तीसगढ़ में जारी है IAS अफसरों का तबादला, अब अजीत बसंत को बनाया गया इस जिले का अपर कलेक्टर…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

छत्तीसगढ़ सरकार ने आज एक आईएएस अधिकारी का तबादला आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अजीत बसंत को नए जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही का अपर कलेक्टर बनाया है।

बता दें​ कि इससे पहले गुरुवार को छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किया। राज्य सरकार ने प्रशासनिक सेवा के 4 अफसरों के तबादला आदेश जारी किए थे।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार स्थानांतरित किए गए राज्य प्रशासनिक सेवा के चारों अफसरों को गौरेला- पेंड्रा- मरवाही जिले भेजा गया है। जिसमें बिलासपुर से 2 अफसर और बालोद-बेमेतरा एक-एक अफसर का तबादला किया गया।

2008 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर बीसी साहू को गौरेला- पेंड्रा- मरवाही भेज दिया गया है। वहीं डिगेल पटेल को गौरेला- पेंड्रा- मरवाही का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा बालोद से बीसी एक्का और बेमेतरा से देव सिंह उइके का तबादला गौरेला- पेंड्रा- मरवाही कर दिया गया है।