Home जानिए नवजात का अंतिम संस्‍कार करते पिता को दिखा कुछ ऐसा, उड़ गए...

नवजात का अंतिम संस्‍कार करते पिता को दिखा कुछ ऐसा, उड़ गए होश !

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

हम सभी जो इस संसार में जन्‍म लेकर धरती पर आये हुए है, एक न एक दिन हम सभी का अंत होना निश्चित है। जो मृत्‍यु की निश्चितता को दर्शाती है। यह सब सिर्फ भगवान के हाथो में ही होता है, जिसे कोई कभी भी बदल नहीं सकता है। हर मनुष्य जो धरती पर जन्म लेते है, उन सब की आयु निर्धारित होती है। लेकिन आज जो हम आपको खबर से रूबरू करने जा रहे है, वो जिसके भी सामने आया उसे देखकर हर कोई हैरान है, क्‍योंकि यह जो हुआ वो किसी चमत्‍कार से कम नहीं है।

तो आइये जानते है कि क्या हुआ ऐसा जिससे सभी हैरान है-

हर माँ का एक ही सपना होता है कि वो अपने बच्‍चे के साथ पूरी उम्र बिताये। एक माँ के लिए उसके बच्चे से बढकर कुछ भी नहीं होता। हर माँ की यही ख्वाहिश होती है कि वो अपने बच्चे को बढ़ा होते हुए देखे। वो आपने बच्चे को सारी परेशानियों से बचाती है। तो उनका सामना भी करती है। हर माँ एक ही दुआ करती है कि वो सौ साल जीए लेकिन जरा सोचिए अगर जन्‍म लेने के चंद मिनटों बाद या जन्‍म लेते ही उस बच्‍चे की साँस रुक जाये या वो बच्चा पैदा होते ही मर जाये तो आप सोच भी नही सकते उस माँ पर क्‍या बीतेगी, जिसके कल्पना मात्र से दिल दहल उठता है।

असल में हम जिस खबर की बात कर रहे हैं, वो हरियाणा के यमुना नगर में हुई एक घटना है। जहाँ डिलीवरी के बाद ही डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। तब अपने दिल पर पत्‍थर रखकर वो पिता हिंदु धर्म के प्रथा अनुसार अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगा। जिसके बाद उस पिता को रहा नहीं गया तो वो अपनी बच्‍ची का आखिरी बार चेहरा देखने के लिए पॉलीथिन हटाया तो उसने जो देखा वो देखकर उसके होश ही उड़ गए और उसकी आंखें फटी की फटी रह गई।

जी हां, सभी हैरान रह गए यह देख कर कि उस बच्ची की आंखें खुली है और वह हाथ हिला रही है। ऐसा देखने के बाद बच्ची के पिता की ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। जिसके बाद वह बच्ची को दिखाने के लिए दोबारा डॉक्टर के पास ले गया। डॉक्टर ने उसको पूरी तरह से स्वस्थ बताया। सभी का मानना है कि इस बच्ची को भगवान ने दूसरा जन्म दिया था। ये देखकर हर कोई हैरान हो गया क्‍योंकि किसी ने पूरे जीवन में ऐसा चमत्कार नहीं देखा था।