Home समाचार पीएम मोदी के लिए सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा # nosir,...

पीएम मोदी के लिए सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा # nosir, राहुल ने कसा तंज, ‘इनोवेटिव आइडिया’ के लगाए जा रहे कयास…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। पीएम मोदी ने एक ट्वीट में लिखा है कि “इस रविवार, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर सोशल मीडिया अकाउंट्स को छोड़ने की सोच रहा हूं। आप सभी को पोस्ट करता रहूंगा.”। उन्होंने अपने पर्सनल ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये ट्वीट से चर्चा का विषय बना हुआ है। उनके ट्वीट पर कमेंट की बाढ़ आ गई है। सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरीके से लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच देशवासियों की ओर से ट्विटर पर #nosir ट्रेंड कर रहा है। ज्यादातर लोग उनसे सोशल मीडिया न छोड़ने की अपील कर रहे हैं।

वहीं, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसा है। राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि, ‘नफरत छोड़िए, सोशल मीडिया अकाउंट्स नहीं…

इधर जानकार ये भी बता रहे हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत में सोशल मीडिया को काफी बढ़ावा दिया है। भारत में जिस तरह से सोशल मीडिया की लोकप्रियता बढ़ी है, उसे देखें तो सबसे ज्यादा योगदान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। यहां तक कि सेल्फी खींचने का भी जो ट्रेंड है उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनाया है। प्रधानमंत्री ने इसे छोड़ने की बात कही है लेकिन हो सकता है कि वो कोई ‘इनोवेटिव आइडिया’ लेकर आएंगे, या हो सकता है भारत सरकार की ओर से कोई नया प्लेटफॉर्म लाया जाए। इसका सबको इंतजार करना चाहिए क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा चौंकाने वाले कदम उठाते हैं। अगर वे सोशल मीडिया से ट्वीट करते हैं तो संभव है कि देश-विदेश के लोगों से जुड़ने के लिए कोई ‘इनोवेटिव आइडिया’ का ऐलान करें।