Home समाचार शाहरुख ने पुलिस को बताया, क्यों कर रहा था ताबड़तोड़ फायरिंग?

शाहरुख ने पुलिस को बताया, क्यों कर रहा था ताबड़तोड़ फायरिंग?

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

दिल्ली में पिछले सप्ताह नागरिकता संशोधन कानून (CAA) विरोधियों और समर्थकों के बीच हुई हिंसा  के दौरान पुलिस पर पिस्तौल तानने वाले और गोलियां चलाने वाले शाहरुख को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है. शाहरुख ने जिस पिस्टल से फायरिंग की थी, वो अभी बरामद नहीं हुई हैं.

पिस्टल रिकवर करने के लिए शाहरुख रिमांड पर लिया जाएगा. शाहरुख को इनफॉर्मर की जानकारी पर पकड़ा गया है. बताया जा रहा है कि पुलिस से बचने के लिए शाहरुख मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहा था.

शाहरुख ने पुलिस को बताया कि गुस्सा आ गया था इसीलिए फायरिंग कर रहा था. पुलिस ने शाहरुख को उसका वीडियो दिखा कर इसके साथ दंगे में शामिल लोगों के बारे में पूछा लेकिन ये बरगला रहा है. शाहरुख पर कोई पुराना मुकदमा नहीं था, इसके पिता पर क्रिमनल केस रजिस्टर्ड है. पुलिस ने हिंसा का वीडियो दिखाकर जब शाहरुख से अन्य दंगाइयों का नाम पूछा तो वो पुलिस को बरगलाता रहा.

बता दें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में 24 और 25 फरवरी को भड़की हिंसा में पुलिस ने अब तक 335 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की है. इनमें 40 से ज्यादा मामले हत्या के दर्ज किए गए हैं और एक हजार से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है.

उत्तरी पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद, मौजपुर, मुस्तफाबाद, शिव विहार, सीलमपुर आदि इलाकों में भड़की हिंसा के दौरान दिल्ली पुलिस के हवलदार के ऊपर पिस्तौल तानने वाले युवक का नाम शाहरुख है. सूत्रों का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने शाहरुख गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद से ही दिल्ली पुलिस आम आदमी पार्टी पार्षद ताहिन हुसैन के साथ-साथ अब शाहरुख को खोज रही थी.

दिल्ली पुलिस सूत्रों ने बताया कि शाहरुख खान के घर से भी तमाम संदिग्ध चीजें मिली हैं, कई प्लास्टिक थैलियों में ज्वलनशील पदार्थ मौजूद मिले हैं, जबकि ताहिर के घर में तेजाब, पेट्रोल बम और ईंट पत्थरों का जखीरा मिला है. वहीं, घटना के बाद से उसके घर के सभी सदस्य फरार चल रहे हैं.