Home समाचार BJP नेता जयाप्रदा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन मामले में गैर जमानती...

BJP नेता जयाप्रदा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन मामले में गैर जमानती वारंट, 20 अप्रैल को होगी सुनवाई

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

बीजेपी के पूर्व सांसाद और अभिनेत्री जयाप्रदा के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। आदर्श आचार सहिंता के उल्लंघन के मामले में कोर्ट ने यह आदेश जारी किया है। वहीं वारंट जारी होने के बाद अब मामले की सुनवाई 20 अप्रैल को होगी।

बता दें कि बीजेपी नेता जयाप्रदा पिछले लोकसभा चुनाव में रामपुर संसदीय सीट से प्रत्याशी थीं। हालांकि की इस सीट से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वहीं चुनाव प्रचार के दौरान उनके खिलाफ केमरी थाने में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया था। इस मामले की सुनवाई एडीजे-6 की कोर्ट में चल रही है।

सुनवाई के दौरान हाजिर न होने पर कोर्ट ने पूर्व सांसद के खिलाफ गैरजमानीय वारंट जारी कर दिया। इस मामले की अगली सुनवाई 20 अप्रैल को होगी। इसके अलावा एक अन्य मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। जिसकी सुनवाई 27 मार्च को होनी है।

जया प्रदा के वकील मुस्तफा हुसैन ने कहा कि स्वार कोतवाली में दर्ज मामले की जानकारी ही नहीं थी। क्योंकि पुलिस ने अग्रिम विवेचना में इसे आचार संहिता का उल्लंघन नहीं माना था। फिलहाल वह अगली सुनवाई में अपना पक्ष रखेंगे।