Home छत्तीसगढ़ रायपुर : स्वाइन फ्लू से हुई थी युवती की मौत, संक्रमण की...

रायपुर : स्वाइन फ्लू से हुई थी युवती की मौत, संक्रमण की आशंका से भयभीत है इलाके के लोग…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

राजधानी में स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक युवती की मौत का मामला सामने आया है। पीड़िता की तेरहवीं पर इस मामले का खुलासा हुआ है।

खमतराई के भनपुरी इलाके में रहने वाली 28 वर्षीय युवती एक निजी अस्पताल में भर्ती थी, जहां स्वाइन फ्लू टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा था। सरकारी डॉक्टर भी इस पीड़िता का अपनी निगरानी में इलाज कर रहे थे, लेकिन 28 फरवरी को उसने दम तोड़ दिया।

मृतका वैशाली राजेश भाई पटेल को सर्दी खांसी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों के मुताबिक अस्पताल देरी से लाने की वजह से उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। देर से खुलासा होने से स्थानीय लोग संक्रमण की आशंका से भयभीत हैं।