Home छत्तीसगढ़ IT RAID पर मंत्री अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान, बोले- ‘कार्रवाई रहेगी...

IT RAID पर मंत्री अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान, बोले- ‘कार्रवाई रहेगी जारी’

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने आयकर छापों पर बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा है कि- ‘कर चोरी देश के साथ अन्याय, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। केंद्रीय मंत्री हो या मुख्यमंत्री किसी को आयकर छापों की जानकारी नहीं होती है। यह अफसरों का काम है, जो गलत करता है उसके खिलाफ कार्रवाई होती है।’

एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया से हुई बातचीत के दौरान सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि- ‘जो छापों पर सवाल उठा रहें है वह खुद सवालों के घेरे में हैं। लोग आयकर विभाग द्वारा किये जा रहे छापामार कार्रवाई पर सवाल उठाने वालों से पूछेंगे कि किसे बचाने की कोशिश की जा रही है।