Home छत्तीसगढ़ फिर बिगड़ेगा मौसम, अभी और होगी बारिश, देर से दस्तक देगी गर्मी…

फिर बिगड़ेगा मौसम, अभी और होगी बारिश, देर से दस्तक देगी गर्मी…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मौसम का बदला मिजाज अभी कुछ और दिनों तक सुधरने वाला नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण अफगानिस्तान और पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और पूर्वी राजस्थान से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ होते हुए एक ट्रफ लाइन बनने का असर बिहार पर दिख रहा है।

गुरुवार को पटना, बेगूसराय, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, गया, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, लखीसराय, जमुई, बांका, बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, जहानाबाद और औरंगाबाद में बादल छाये रहेंगे। गया में हल्की बारिश भी हो सकती है। इसके बाद तीन दिनों तक पूरे बिहार में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना है। तेज हवा भी चलेगी। कुछ जगहों पर आंधी के साथ बारिश होगी।

शुक्रवार, शनिवार और रविवार को पूरे बिहार में बादल छाने के साथ-साथ बारिश की भी संभावना है। इस दौरान तेज हवा भी चलेगी। तापमान भी एक से दो डिग्री तक गिरेगा। बादल छाये रहने के कारण रात के तापमान में तीन डिग्री तक वृद्धि हुई है। आने वाले दिनों में बारिश के कारण दिन के तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट आएगी।

राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां शाम के समय बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। इस हफ्ते मौसम सुहावना ही बना रहने की संभावना है। तापमान 28 डिग्री से उपर नहीं जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान भी 14.8 डिग्री बना हुआ है।