Home समाचार कोरोना का खौफ, इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल को सऊदी अरब ने…

कोरोना का खौफ, इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल को सऊदी अरब ने…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सालभर चलने वाली उमरा तीर्थयात्रा को रद्द करने के बाद एक अप्रत्याशित कदम उठाते हुए सऊदी अरब के शासन ने गुरुवार को इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल को रोगाणुनाशन की प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए खाली कर दिया।

सरकारी टेलीविजन पर काबा के इर्द-गिर्द खाली जगह की अद्भुत तस्वीरें दिखाई गईं। मक्का की मस्जिद के भीतर काले रंग का ढांचा काबा अमूमन हजारों तीर्थयात्रियों से घिरा रहता है।

सऊदी अरब के एक अधिकारी ने बताया कि यह कदम एहतियात के तौर पर अस्थायी रूप से उठाया गया है लेकिन मस्जिद के ऊपरी तल को अभी तक खुला रखा गया है। अधिकारी ने इस कदम को अप्रत्याशित बताया। बुधवार को सऊदी शासन ने अपने नागरिकों और निवासियों के लिए उमरा तीर्थयात्रा रोक दी थी।