Home समाचार MP की सियासत पर दिल्ली में भी हलचल, ​अमित शाह ने कहा...

MP की सियासत पर दिल्ली में भी हलचल, ​अमित शाह ने कहा विधायक चाहें तो ले सकते हैं…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मध्यप्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम पर दिल्ली में भी बैठकों का दौर जारी है, आज बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की है, इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे। अमित शाह के बंगले में इन तीन नेताओं के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बैठक चली। उसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया और धर्मेंद्र प्रधान बगैर मीडिया को जानकारी दिए बंगले से निकल गए।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बंगले में भी ज्योतिरादित्य सिंधिया, धर्मेेंद्र प्रधान और नरेंद्र सिंह तोमर के बीच बैठक जारी है, इसके पहले भी सुबह नरेंद्र सिंह तोमर के बंगले में इन नेताओं की बैठक हुई थी। मध्यप्रदेश में जारी घमासान को लेकर बीजेपी अब किसी प्रकार से सरकार बनाने का यह मौका हाथ से नही जाने देना चाहती है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह भी कल दिल्ली आए थे उसके बाद वे आज ही भोपाल के लिए रवाना हुए हैं।

वहीं मध्यप्रदेश में सिंधिया समर्थक विधायकों के लिए सीएम कमलनाथ द्वारा मांगी गई सुरक्षा पर गृहमंत्री ने बयान जारी कर कहा है कि बेंगलुरु में मौजूद कांग्रेस विधायक चाहें तो ले CRPF सुरक्षा सकते हैं लेकिन MP पुलिस सुरक्षा देने में सक्षम है।

इन बैठकों के अलावा आज सुबह ही पूर्वसीएम शिवराज सिंह चौहान सहित नरेंद्र सिंह तोमर, धर्मेंद्र प्रधान और ज्योतिरादित्य सिंधिया की बैठक बीजेपी के नेताओं की बैठक सॉलिसीटर जनरल ऑफ इंडिया तुषार मेहता के घर पर भी हुई है। बीजेपी के नेताओं द्वारा लीगल ओपिनियन के साथ कानूनी विकल्पों पर यहां चर्चा की गई है।