Home जानिए डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ने जैसे ही देखी अपनी ये तस्वीरें,...

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ने जैसे ही देखी अपनी ये तस्वीरें, बोली मैं भारत…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका से भारत की यात्रा पर आए थे। उन्होंने 24 फरवरी को भारत की धरती पर कदम रखा था और वो अहमदाबाद से लेकर आगरा और दिल्ली में भी गए थे। वो अपने साथ परिवार को भी लेकर आए थे। उनके साथ उनकी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका ट्रंप भी थे। इवांका के जाते ही उनकी अलग-अलग फोटो को संपादित कर लोगों ने वायरल कर दिया। इस फोटो पर इवांका ट्रंप की नजर भी पड़ गई। आइए जानें उन्होंने भारत के लिए ट्विटर पर क्या कहा।

लोगों ने संपादित कर दी ऐसी-ऐसी फोटो

इवांका ट्रंप जबसे भारत के दौरे पर आई हैं, उनकी चर्चा भारत में बहुत हो रही है। खुद इवांका भी यहां आकर काफी खुश थीं। उन्होंने आगरा में ताजमहल का दौरा किया था। यहां पर वो अपने पिता डोनाल्ड ट्रंप के साथ पहुंची थीं। उन्होंने करीब एक घंटे तक यहां की सैर की और फोटो भी खिंचवाई थी। इन फोटो को ही भारत में लोगों ने संपादित कर दिया।

जानें तस्वीरें देखकर क्या बोली इवांका

इवांका ट्रंप की फोटो को संपादित कर किसी ने साइकिल में बैठा दिया तो किसी ने फिल्म के हीरो के साथ उनकी फोटो जोड़ दी। इन फोटो को आदित्य चौधरी नामक ट्विटर यूजर ने अपने हैंडल से इवांका तक भी पहुंचा दिया। जैसे ही इवांका ट्रंप ने इन फोटो को देखा तो बोली मैं भारत के लोगों की गर्मजोशी की सराहना करती हूं। इवांका ने कहा कि मैंने भारत में कई दोस्त बनाए हैं।