Home जानिए ये 5 चीजें कोरोना वायरस से लड़ने में मदद करती हैं खाने...

ये 5 चीजें कोरोना वायरस से लड़ने में मदद करती हैं खाने की, आज ही करें इस्तेमाल!

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

 चीन के वुहान से निकले कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपने चपेट में ले लिया है। इस खतरनाक वायरस से अबतक लगभग डेढ़ लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 4300 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

यह वायरस मानव शरीर में घुसकर धीरे-धीरे कई अंगों को प्रभावित कर देता है जिससे लोगों की मौत भी हो जाती है। इस वायरस से बचने के लिए फिलहाल कोई वैक्सीन नहीं उपलब्ध है लेकिन संक्रमित लोगों से दूर रहकर और साफ-सफाई से इससे बचा जा सकता है।

यह वायरस उन लोगों पर सबसे ज्यादा हावी हो जाता है जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। ऐसे में आज हम आपको उन पांच खाने की चीजों के बारे में बताएंगे जिससे इस खतरनाक वायरस से लड़ने में मदद करती है।

लाल शिमला मिर्च- खट्टे फलों की तुलना में लाल शिमला मिर्च दोगुना विटामिन सी होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में बीटा कैरोटीन भी पाया जाता है। इम्यून सिस्टम बढ़ाने के अलावा, विटामिन सी त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। बीटा कैरोटीन आपकी आंखों को सही रखता है।

ब्रोकली- ब्रोकली में ब्रोकली में विटामिन A, C और E के साथ-साथ कई अन्य एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर भी पाए जाते हैं। ब्रोकोली सबसे सेहतमंद सब्जियों में से एक है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियमस कार्बोहाइड्रेट और कई दूसरे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

अदरक- अदरक में भई कई तरह के एंटी वायरल तत्व पाए जाते हैं। इसलिए अपने खाने-पीने की चीजों में इसे जरूर शामिल करें। सौंफ या शहद के साथ इसका सेवन करने से इसके परिणाम ज्यादा बेहतर होंगे। दिन में 3-4 बार अदरक का सेवन करने से आपका इम्यून सिस्टम अच्छा रहेगा।

लहसुन- लहसुन में भी कई तरह के एंटी वायरल तत्व पाए जाते हैं। सूप या सलाद के अलावा आप इसे कच्चा भी खा सकते हैं। एक चम्मच शहद के साथ लहसुन का सेवन आपके इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट करने का काम करता है।

पालक- पालक में ना सिर्फ विटामिन सी बल्कि कई एंटीऑक्सिडेंट और बीटा कैरोटीन भी होता है जो हमारे शरीर में संक्रमण से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है। ब्रोकली की तरह पालक भी उतना ही सेहतमंद होता है। इसके पोषक तत्वों को बनाए रखने के लिए इसे पूरी तरह ना पकाएं।