Home समाचार पूर्व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष का बयान, ‘मेरा नाम काल्पनिक है..शीर्ष नेतृत्व तय करेगा...

पूर्व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष का बयान, ‘मेरा नाम काल्पनिक है..शीर्ष नेतृत्व तय करेगा सीएम का नाम’

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा है कि मध्यप्रदेश की सरकार सबसे सर्वाधिक अलोकप्रिय सरकार थी, लेकिन अब उसके बाहर जाने का मार्ग तय हो गया है। मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, यह शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। उन्होने आगे कहा कि मेरा नाम काल्पनिक है, शीर्ष नेतृत्व ही तय करेगा कि मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बंगले पर बैठकों का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। सीएम कमलनाथ के इस्तीफे के साथ ही शुक्रवार को फ्लोर टेस्ट की संभावनाएं खत्म होने वाली हैं। इस बीच बीजेपी विधायकों की बस सिहोर से राजधानी भोपाल पहुंच गई है। बीजेपी के सभी विधायक विधानसभा जा रहे हैं । पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बंगले की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है । इलाके का ट्रैफिक भी डायवर्ट किया गया है।

कमलनाथ के इस्तीफा देते ही शिवराज सिंह चौहान का ट्वीट भी आया है। शिवराज ने ट्वीट कर लिखा- सत्यमेव जयते । वहीं मध्यप्रदेश में बीजेपी सरकार का क्या स्वरुप होगा इसको लेकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और ज्योतिरादित्य सिंधिया, राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन, सांसद राकेश सिंह ओर जफर इस्लाम भी बैठक में मौजूद रहे। मध्यप्रदेश का अगला सीएम कौन होगा इस पर भी चर्चा होने की संभावना जताई गई है। मंत्रीमंडल को लेकर भी मंथन शुरू हो गया है।