Home जानिए सिर को नियमित सफाई करने के लिए हफ्ते में कुल इतनी बार...

सिर को नियमित सफाई करने के लिए हफ्ते में कुल इतनी बार धुले अपने बाल…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

बालों को शैंपू करने के लिए बहुत मायने रखती हैं. कई लोग एक ही बार शैंपू कर लेते हैं और सोचते हैं उनका काम खतम हो गया. पर ऐसा नहीं होता क्‍योंकि आपके सिर को नियमित सफाई की बहुत आवश्‍यकता होती है. चलिए जानते हैं कि किस प्रकार के बालों को कितनी बार धोना चाहिये.

अगर आपके बाल तेलीय हैं तो आपको हर दूसरे दिन बाल धोने चाहिये. अगर आपको जानना है कि आपके बाल तेलीय हैं तो एक टेस्‍ट करें. अपने बालों को शैंपू से धोएं और दूसरे दिन अपनी सिर की त्‍वचा पर टिशू पेपर दबा कर देखें की बाल तेल लगा हैं या नहीं. इससे आपको पता चल जाएगा कि आपके बाल औयली किसम के हैं.

अगर आपकी बाल खोलने की आदत है तो ज़ाहिर सी बात है कि उसमें गंदगी घुसेगी ही. इसलिए कोशिश करें कि अपने बालों को बांध लिया करें या फिर ऊपर से स्‍कार्फ लगा लिया करें. इससे आपके बालों को रोज रोज धोने की जरुरत नहीं पड़ेगी.

अगर आपके बालों में रूसी होती है तब आपको किसी अन्‍य किसम के ट्रीटमेंट की जरुरत पड़ेगी. वैसे तो आपको बाल शैंपू करने से पहले हॉट ऑइल से मसाज करनी चाहिये पर हर रोज़ यह करना संभव नहीं होगा. लेकिन अगर सिर को साफ पानी से रोज धो लिया जाए तो इस समस्‍या से छुटकारा मिल सकता है.