Home छत्तीसगढ़ 22 मार्च को इंडिगो ने रद्द कर दी हैं 6 फ्लाइट्स, कोरोना...

22 मार्च को इंडिगो ने रद्द कर दी हैं 6 फ्लाइट्स, कोरोना को लेकर सतर्कता…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए इंडिगो ने अपनी उड़ानें 22 मार्च रविवार को रद्द कर दिया है। इनमें दिल्ली की दो, हैदराबाद की एक कोलकाता की दो फ्लाइट रद्द की गई हैं।  वहीं इंदौर की एक उड़ान को भी रद्द किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जनता कर्फ्यू लगाने केे लिए देशवासियों से आह्वान किया है। कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पीएम ने लोगों से 24 घंटे अपने घर पर रहने की अपील की है। 

दरअसल कोरोना वायरस को फैलने के लिए इंसानी शरीर की जरूरत होती है। अगर लोग बाहर नहीं निकलकर अपने घर पर ही सुरक्षा और सावधानी बरतेंगे तो कोरोना के फैलने पर रोक लगाई जा सकती है।

चाइना के कई सुनसान शहरों का वीडियो आपने सोशल मीडिया में देखा होगा। चीन के लोगों ने भी समझदारी दिखाते  हुए ठीक ऐसा ही किया था।