Home समाचार सरकार की बड़ी घोषणा, मजदूरों को 1 हजार रुपए और भरण पोषण...

सरकार की बड़ी घोषणा, मजदूरों को 1 हजार रुपए और भरण पोषण भत्ता देगी सरकार, तुरंत अकाउंट में आएगा पैसा…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

योगी सरकार ने प्रदेश के 15 लाख दिहाड़ी मजदूर और 20.37 लाख निर्माण श्रमिकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने पंजीकृत मजदूरों को एक हजार रुपए (प्रत्येक व्यक्ति) दिए जाने का ऐलान किया है। इसके साथ मजदूरों (रिक्शा, खोमचे वालों, रेहड़ी वाले, फेरी वाले, निर्माण कार्य करने वाले) को भी 1000 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा एक हजार रुपये (प्रत्येक व्यक्ति) 15 लाख दिहाड़ी मजदूर और 20.37 लाख निर्माण श्रमिकों को उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद करने के लिए दिए जाएंगे। साथ ही सभी पंजीकृत मजदूरों को भरण पोषण भत्ता देंगे। सरकार ने मनरेगा मजदूरी को तुरंत भुगतान देने का ऐलान किया है।


वहीं खोमचे वालों को खाद्यान उपलब्ध कराएंगे। सीएम योगी ने कहा कि 1.65 करोड़ परिवारों को अनाज उपलब्ध होगा। बीपीएल परिवारों को 20 किलो गेहूं, 15 किलो चावल को मुफ्त मिलेगा। सीएम योगी ने आगे कहा कि किसी भी चीज की किल्लत बाजार में नहीं होगी। सरकार के पास हर जरुरी सामान, जमाखोरी की जरुरत नहीं।