Home छत्तीसगढ़ रायपुर : शहर की 10 टंकियों में नहीं होगी पानी की आपूर्ति,...

रायपुर : शहर की 10 टंकियों में नहीं होगी पानी की आपूर्ति, इन इलाकों में लोगों को होगी परेशानी…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर। अमृत मिशन योजना के तहत रायपुर नगर निगम के फिल्टर प्लांट के आधुनिकीकरण और मरम्मत का कार्य चल रहा है जिसके कारण आज शाम शहर की 10 पानी की टंकियों से जुड़े इलाकों में पानी सप्लाई नहीं हो सकेंगा।

प्लांट में देर रात तक मरम्मत का कार्य जारी रहा। जिसके कारण मंगलवार सुबह शहर के आधे से ज्यादा इलाकों में जल सप्लाई बाधित रही। नगर निगम के अधिकारियों ने दावा किया है कि मंगलवार शाम के पहले मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद कल शाम नियमति रुप से नल में पानी आएगा।

बतां दे की फिल्टर में मरम्म कार्य चल रहा है जिसके कारण 80 एमएलडी प्लांट से भरने वाली 10 विभिन्न जल टंकियां डंगनिया, गंज, गुढियारी, राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, शंकरनगर, खमतराई, भनपुरी, ईदगाह भाठा पुरानी टंकी एवं श्यामनगर ओव्हर हेड टैंक से जु़ड़े इलाकों में पानी नहीं आ रहा है। निगम का दावा है की प्रभावित इलाकों में टैंकर से पानी भेजा जा रहा है।