Home छत्तीसगढ़ रायपुर के युवक ने DSP को भेजा मैसेज, लिखा- 24 घंटे के...

रायपुर के युवक ने DSP को भेजा मैसेज, लिखा- 24 घंटे के अंदर भूपेश बघेल और रमन सिंह को…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर के एक युवक ने पुलिस को मैसेज भेजकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री को मार डालने की धमकी दी है। युवक ने सोमवार रात डीएसपी नसर सिद्दीकी के फोन पर मैसेज भेजा। उसने लिखा कि 24 घंटे के अंदर भूपेश बघेल और रमन सिंह दोनो को मार डालूंगा जिसको जो करना है कर लो। मैसेज मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। सिविल लाइंस पुलिस आरोपी से इस संबंध में पूछताछ कर रही है।

साइबर सेल की मदद से आरोपी को पकड़ा

युवक का मैसेज मिलते ही डीएसपी नसर सिद्दीकी ने ट्रू कॉलर पर नंबर की जांच की। इसके बाद उन्होंने साइबर सेल की मदद से आरोपी का पता लगाया और उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी का नाम मनीष झाबक है जो पचपेड़ी नाका इलााके का रहने वाला है। अफसरों ने बताया कि मनीष की दिमागी हालत सामान्य नहीं लग रही। इससे पहले आरोपी ने लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम भी उल्टे-सीधे मैसेज वायरल कर चुका है। तब भी उसे गिरफ्तार किया गया था।

आर्थिक तंगी से परेशान है युवक
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी मनीष मानसिक तौर पर परेशान है। असल में आर्थिक तंगी की वजह से इस कदर परेशान है कि उसने सरकार को अपना दुश्मन मान चुका है। इसलिए मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री की हत्या की धमकी दी है। हालांकि पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है। इससे पहले भी युवक को इस तरह की धमकी देने के मामले गिरफ्तार किया जा चुका है।