Home छत्तीसगढ़ कुम्हारी नगर पालिका की अनोखी पहल, अब वृक्षों पर भी दिखाई देगी...

कुम्हारी नगर पालिका की अनोखी पहल, अब वृक्षों पर भी दिखाई देगी छत्तीसगढ़ की परंपरा और संस्कृति की झलक…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ की अद्भुत परंपरा और संस्कृति की झलक अब लोगों को यहां के वृक्षों पर भी दिखाई देगी। इस अनोखी पहल की शुरुआत दुर्ग जिले के कुम्हारी नगर पालिका की ओर से की गई है। इसी के साथ कुम्हारी, प्रदेश का पहला नगर पालिका बन गया।

जहां पेड़ों पर कलाकृतियां उकेरी जाएंगी। कुम्हारी से जंजगिरी तक करीब 300 पेड़ों पर 3 से 4 फिट की ऊंचाई तक कलाकृतियां उकेरी जा रही हैं। जहां आदिवासी संस्कृति समेत कई तीज त्योहारों की भी छटा भी दिखेगी।

इसके साथ साथ छत्तीसगढ़ी लोकनृत्यों की कलाकृति से भी वृक्षों को सजाया जाएगा। ये कलाकृतियां गुजरने वालों को छत्तीसगढ़ी संस्कृति से रूबरू कराएगी। जिसके लिए रायपुर से कलाकार बुलाए गए हैं।