Home छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर शहर के डंगनिया इलाके में फिर एक युवक को चाकू...

राजधानी रायपुर शहर के डंगनिया इलाके में फिर एक युवक को चाकू से गोदा, नाबालिग से प्रेम संबंध को लेकर…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर। राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं थम नहीं रही है। शहर के डंगनिया इलाके के बाद सन्यासी पारा में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

प्रेस संबंध को लेकर हुआ था विवाद

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी कोच्ची का विवाद युवक मॉडल साई के साथ हुआ था। दोनों के बीच नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध की बात पर विवाद गहरा गया। जिसके बाद कोच्ची ने युवक मॉडल साई की चाकू मारकर हत्या कर दिया।

मामले की सूचना के बाद पहुंची खमतराई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है ​कि दोनों के बीच पहले भी विवाद हुआ था। वहीं अब चाकू माकर मॉडल साई की हत्या कर दी।

दो दिन में दो घटना

शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। जिसके चलते आए दिन चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही है। शहर के डंगनिया तालाब के पास बीती रात आरोपी ने युवक के पेट में चाकू घोंप दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी युगल किशोर साहू और आकाश राजपूत के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। भड़के युगल ने चाकू निकालकर आकाश राजपूत पर हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने से युवक बुरी तरह से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल आकाश को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां 3 घंटे की मशक्कत के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर चाकू को निकाला। पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं फरार आरोपी की तलाशी शुरू कर दी है।