Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : रमन सिंह का घेराव करने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने...

छत्तीसगढ़ : रमन सिंह का घेराव करने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, महिला कार्यकर्ताओं ने फेंकी चूड़ियां…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

छत्तीसगढ़। रमन सिंह का घेराव करने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने ओसीएम चौक के पास ही रोक लिया। इस दौरान दोनों के बीच वहां जमकर झूमाझटकी भी हुई।

पुलिस के बल प्रयोग करने के बाद कांग्रेस वहीं धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन में शामिल महिला कार्यकर्ताओं ने मौके पर चूड़ियां भी फेंकी। बता दें बूढ़ा तालाब धरना स्थल से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी पूर्व सीएम रमन सिंह का घेराव करने निकले थे। 

वहीं दूसरी ओर कलेक्ट्रेट का घेराव करने निकले भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सप्रे शाला के पास रोक लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने पुलिस ने हल्का बल भी प्रयोग किया इस दौरान सुरक्षाबल और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हो गई।

गौरतलब है कि भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द हो गया। राजधानी रायपुर में आज भाजपा के प्रदर्शन में डी पुरंदेश्वरी शामिल होने वाली थी। दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक के कारण भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी को छत्तीसगढ़ दौरा रद्द करना पड़ा। डी पुरंदेश्वरी की अनुपस्थिति में छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नवीन आंदोलन की अगुवाई कर रहे हैं।