Home जानिए SSC की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, GD Constable की...

SSC की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, GD Constable की होगी बंपर भर्ती!

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

 एसएससी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की तरफ से जीडी भर्ती का नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर 25 मार्च 2021 को जारी किया जाएगा. नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डिटेल्स चेक कर पाएंगे. उम्मीद की जा रही है कि पिछली बार की तरह इस बार भी आयोग बंपर भर्ती करा सकता है.

आवेदन तिथि
कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से जारी वार्षिक कैलेंडर के मुताबिक जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 मई तक आवेदन कर सकेंगे. जबकि परीक्षा 2 अगस्त 2021 से 25 अगस्त 2021 के बीच आयोजित की जाएगी.

कब से शुरू होंगे आवेदन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की तरफ से जारी वार्षिक कैलेंडर के अनुसार जीडी कॉन्स्टेबल (GD Constable) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 मई तक आवेदन कर सकेंगे. जबकि परीक्षा 2 अगस्त 2021 से 25 अगस्त 2021 के बीच आयोजित की जाएगी.

यहां होंगी भर्तियां: Vacancy Details
एसएससी जीडी भर्ती के जरिए केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), सीमा सुरक्षा बल (SSB), सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF), इंडियन तिब्बत सीमा पुलिस, सशस्त्र सीमा बल (ITBP), स्पेशल सुरक्षा बल, नेशनल इंस्टीविगेशन एजेंसी (NIA), असम राइफल सहित अन्य फोर्स में की जाएंगी. अधिक जानकारी उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर प्राप्त कर सकेंगे.

शैक्षिक योग्यता: Education Qualification
इन पदों पर भर्तियों के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे. हालांकि उनकी आयु 18 वर्ष से 23 वर्ष होनी चाहिए. इससे अधिक आयु के अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे. शैक्षिक योग्यता , पद और आवेदन संबंधी सभी जानकारी विभाग की तरफ से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही मिल सकेगी.

उम्मीदवार इस तरह कर सकेंगे आवेदन: How to apply
1- आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा.
2- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई लिंक पर क्लिक करना होगा.
3- एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती का फॉर्म भरना होगा.
4-फॉर्म भरकर फीस जमा करना होगा.