Home छत्तीसगढ़ रायपुर के धरसीवां इलाके में ड्राइवर सोता रह और चोरों ने पार...

रायपुर के धरसीवां इलाके में ड्राइवर सोता रह और चोरों ने पार कर दिया लाखों का सामान, सुबह ट्रक की ऐसी हालत देखकर उड़े होश…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर। राजधानी रायपुर के धरसीवां इलाके में खड़े ट्रक से लाखों के सामान की चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नागपुर स्थित हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड से एक ट्रक 9 लाख रुपए कीमत के करीब 478 बॉक्स कॉस्मेटिक सामान लेकर रायपुर आय़ा था। धनेली के पास स्थित गोदाम के पास खड़ाकर ड्रायवर ट्रक में ही सो गया।

सुबह उठने के बाद जब ट्रक ड्राइवर ने देखा तो पीछे की तिरपाल काटी मिली और उसमें से 165 बॉक्स गायब मिले जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है। जिसकी सूचना ड्राइवर ने नागपुर स्थित अपने हेड ऑफिस में दी। जिसके बाद नागपुर पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज किया।

वहीं मामले की जांच के लिए धरसीवां थाने भेजा गया है। जहां धरसीवां पुलिस पुरे मामले की जांच में जुटी है।