Home समाचार भारत में कभी नहीं होगी TikTok और UC ब्राउजर की वापसी, हमेशा...

भारत में कभी नहीं होगी TikTok और UC ब्राउजर की वापसी, हमेशा के लिए…

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

भारत सरकार ने पिछले साल जून में TikTok, WeChat और UC Browser जैसे 59 मोबाइल एप्स पर प्रतिबंध लगाया था। उसके बाद कई पबजी मोबाइल जैसे अन्य कई एप्स पर प्रतिबंध लगाया गया। पबजी मोबाइल की भारत में वापसी की बात तो हो रही है लेकिन पहले फेज में टिकटॉक समेत जिन 59 एप्स पर बैन लगा था, उनकी वापसी अब भारत में नहीं होने वाली है।

रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने TikTok, WeChat और UC Browser जैसे 59 मोबाइल एप्स पर हमेशा के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। इसकी जानकारी सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सूत्रों से मिली है। एप्स पर बैन के बाद सरकार ने इन कंपनियों से डाटा कलेक्शन और स्टोरेज को लेकर सवाल किया था जिसका जवाब इन कंपनियों ने दिया लेकिन सरकार कंपनियों के जवाब से संतुष्ट नहीं है।

मंत्रालय ने इन कंपनियों को पिछले सप्ताह एक नोटिस भी भेजा है।

PUBG की होगी वापसी
रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि हमेशा के लिए प्रतिबंध सिर्फ उन्हीं एप्स पर लगाया गया है जिनपर पहले फेज यानी जून में बैन लगाया गया है। उसके बाद भारत में प्रतिबंधित हुए लाइट वर्जन (पूर्व बैन हुए एप के लाइट वर्जन) और बाद में बैन हुए एप पर हमेशा के लिए प्रतिबंध की कोई खबर नहीं है।

PUBG Mobile ने भारत में वापसी की घोषणा भी कर दी है, हालांकि कुछ दिन पहले एक आरटीआई के जवाब में मंत्रालय ने कहा था कि पबजी मोबाइल को भारत में वापसी के लिए इजाजत नहीं दी गई है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय किसी एप की लॉन्चिंग को लेकर इजाजत नहीं देता है।

इन 59 एप्स पर जून 2020 में लगा था बैन
टिकटॉक- TikTok
शेयरइट- Shareit
कवाई- Kwai
यूसी ब्राउजर- UC Browser
बायडू मैप- Baidu map
शेन- Shein
क्लैश ऑफ किंग्स- Clash of Kings
डीयू बैटरी सेवर- DU battery saver
हेलो- Helo
लाइकी- Likee
यूकैम मेकअप- YouCam makeup
एमआई कम्युनिटी- Mi Community
सीएम ब्राउजर- CM Browers
वायरस क्लिनर- Virus Cleaner
आपुस ब्राउजर- APUS Browser
रोमवी- ROMWE
क्लब फैक्ट्री- Club Factory
न्यूजडॉग- Newsdog
ब्यूटी प्लस- Beutry Plus
वीचैट- WeChat
यूसी न्यूज- UC News
क्यूक्यू मेल- QQ Mail
वीबो- Weibo
जेंडर- Xender
क्यूक्यू म्यूजिक- QQ Music
क्यूक्यू न्यूज फीड- QQ Newsfeed
बिगो लाइव- Bigo Live
सेल्फीसिटी- SelfieCity
मेल मास्टर- Mail Master
पैरलल स्पेस- Parallel Space
एमआई वीडियो कॉल- Mi Video Call-Xiaomi
वीसिंक- WeSync
ईएस फाइल एक्सप्लोरर- ES File Explorer
वीवा वीडियो- Viva Video-QU Video Inc
मीतू-
Meitu
वीगो वीडियो- Vigo Video
न्यू वीडियो स्टेटस- New Video Status
डीयू रिकॉर्डर- DU Recorder
वॉल्ट हाइड- Vault- Hide
कैशे क्लिनर- Cache Cleaner-DU App studio
डीयू क्लिनर- DU Cleaner
डीयू ब्राउजर- DU Browser
हगो प्ले विद न्यू फ्रेंड्स- Hago Play With New Friends
कैम स्कैनर- Cam Scanner
क्लिन मास्टर- Clean Master- Cheetah Mobile
वंडर कैमरा- Wonder Camera
फोटो वंडर- Photo wonder
वी मीट- We Meet
स्वीट सेल्फी- Sweet Selfie
बायडू ट्रांसलेट- Baidu Translate
वीमैट- Vmate
क्यूक्यू इंटरनेशनल- QQ International
क्यूक्यू सिक्योरिटी सेंटर- QQ Security Center
क्यूक्यू लॉन्चर- QQ Launcher
यू-वीडियो- U Video
वी फ्लाई स्टेटस वीडियो- V fly Status Video
मोबाइल लिजेंड्स- Mobile Legends
डीयू प्राइवेसी- DU Privacy