Home समाचार खरगोन में तेंदुए की दहशत, सूत मिल के एक कर्मचारी पर किया...

खरगोन में तेंदुए की दहशत, सूत मिल के एक कर्मचारी पर किया हमला, वन विभाग की…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

खरगोन। जिले के सनावद में स्थित अवंति सुत मिल के रिंग खाते में आज सुबह करीब 4 बजे एक तेंदुआ घुस गया। इस दौरान तेंदुए ने कैलाश नाम के एक कर्मचारी पर हमला कर उसे गंभीर रूप घायल कर दिया। जिसके बाद घायल कर्मचारी को खरगोन जिला अस्पताल रेफर किया है।

तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग, पुलिस विभाग के साथ-साथ सुत मिल के कर्मचारी भी प्रयास कर रहे हैं। लेकिन इंदौर से वन विभाग की टीम आने के बाद ही उसे पकड़े जाने की संभावना है। सुत मिल में कार्यरत कर्मचारी जितेंद्र बिरला ने बताया कि आज सुबह 4 बजे सूचना मिली कि सुत मिल के पिछले हिस्से से एक ढाई फीट लंबा तेंदुआ सुत मिल के रिंग खाते में घुस गया है।

जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। तेंदुए ने एक कर्मचारी पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया है। संभावना जताई जा रही है कि यह तेंदुआ जंगल से भटककर अवंति सूतमिल परिसर में दाखिल हुआ है। सूत मिल परिसर में दाखिल होने के बाद तेंदुआ रिंग खाते में दुबककर बैठा हुआ है। जिसे इंदौर से पहुँचने वाली टीम द्वारा रेस्क्यू किया जाएगा।