Home छत्तीसगढ़ रायपुर : बीरगांव नगर निगम के लिए आरक्षण प्रक्रिया जारी, छत्तीसगढ़ के...

रायपुर : बीरगांव नगर निगम के लिए आरक्षण प्रक्रिया जारी, छत्तीसगढ़ के 12 नगरीय निकाय में होंगे आम चुनाव…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर। छतीसगढ के 12 नगरीय निकाय में आम चुनाव होने हैं। इसे लेकर तैयारी शुरू हो गई है। आज बीरगांव नगर निगम के लिए आरक्षण प्रक्रिया हो रही है। बीरगांव नगर निगम के 40 वार्डों के लिए आरक्षण प्रक्रिया चल रही।

अभी तक 24 वार्डों का आरक्षण हुआ है। इनमें से 23 वार्ड में अनारक्षित रहेंगे। वहीं वार्ड नंबर 5 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुआ है। जल्द ही बचे हुए वार्डों का आरक्षण प्रक्रिया खत्म हो जाएगा।

15 वार्डों में उपचुनाव

बता दें कि प्रदेश के 12 नगरीय निकाय में आम चुनाव होंगे। इनमें नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत शामिल है। 245 वार्डों में आम चुनाव होंगे तो वहीं 15 वार्डों में उपचुनाव होगा।